scriptनेहरू स्टेडियम में रावण दहन के बाद खिलाडिय़ों को परेशानी | Players in trouble after Ravan Dahan at Nehru Stadium | Patrika News
रतलाम

नेहरू स्टेडियम में रावण दहन के बाद खिलाडिय़ों को परेशानी

बेरिकेट्स के लिए किए गड्ढे से लेकर रावण जलने के बाद का कचरा छोड़ गया नगर निगम

रतलामOct 17, 2021 / 07:23 pm

Ashish Pathak

नेहरू स्टेडियम में रावण दहन के बाद खिलाडिय़ों को परेशानी

नेहरू स्टेडियम में रावण दहन के बाद खिलाडिय़ों को परेशानी,नेहरू स्टेडियम में रावण दहन के बाद खिलाडिय़ों को परेशानी,नेहरू स्टेडियम में रावण दहन के बाद खिलाडिय़ों को परेशानी

रतलाम. शहर के नेहरू स्टेडियम में नगर निगम ने शुक्रवार को रावण के पुतले का दहन तो किया, लेकिन जलने के बाद का कचरा खिलाडिय़ों के लिए छोड़ गया। शहर को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने वाले नगर निगम के व्यवहार से खिलाडिय़ों में नाराजी है। इतना ही नहीं, जो बेरिकेट्स लगाए थे, उसके गड्डे तक छोड़ दिए गए।
शहर में प्रतिवर्ष नगर निगम द्वारा रावण के पुतले का दहन नेहरू स्टेडियम में किया जाता है। यहां पर हॉकी, फुटबॉल, क्रिकेट, ऐथेलेटिक्स के खिलाड़ी अपनी मेहनत से मैदान को तैयार करते है व नगर निगम के आयोजन के बाद जरूरी रखरखाव के अभाव में खिलाडिय़ों द्वारा तैयार किए गए मैदान को खराब कर दिया जाता है।
वैकल्पिक स्थान की जरुरत


खिलाडिय़ों का कहना है कि वैकल्पिक स्थान की तलाश नगर निगम को करना चाहिए। जिस तरह से गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस आदि के आयोजन कृ़षि उपज मंडी से लेकर पुलिस लाइन में होते है उसी तरह से रावण दहन का आयोजन भी खेल मैदान को छोड़कर अन्य स्थान पर किया जा सकता है। इससे खिलाडिय़ों के लिए बनाए गए मैदान की स्थिति बेहतर रहेगी। शनिवार सुबह जब फुटबाल खेलने वाले खिलाडिय़ों से लेकर ऐथेलेटिक्स के लिए खिलाड़ी गए तो उनको लगाए गए बेरिकेट्स हटने का पहले इंतजार करना पड़ा। इसके बाद जब नगर निगम के दल ने उनको हटाया तो गड्डे छोड़ दिए। इससे खिलाडिय़ों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नेहरू स्टेडियम में रावण दहन के बाद खिलाडिय़ों को परेशानी
IMAGE CREDIT: patrika
देश में कही नहीं होता ऐसा

देश में कही भी ऐसा नहीं होता है कि खेल मैदान को बनाने व सुविधा देने के बजाए खराब किया जाए। रावण पुतला दहन के लिए वैकल्पिक स्थान देखने की जरुरत है। जिससे मैदान में खिलाडिय़ों को अभ्यास की समस्या नहीं आए।

– राकेश शर्मा, वालिबाल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी


सुधार कार्य के निदेश दे रहे


इस बात की जानकारी है कि स्टेडियम में गड्डे किए गए। इसको तुरंत सुधार के निर्देश दिए जा रहे है।

– विकास सोलंकी, उपायुक्त नगर निगम

Home / Ratlam / नेहरू स्टेडियम में रावण दहन के बाद खिलाडिय़ों को परेशानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो