scriptMP ELECATION 2018: पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ 500 वाहनों की रैली | Protests against 500 vehicles against petrol-diesel price hike | Patrika News
रतलाम

MP ELECATION 2018: पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ 500 वाहनों की रैली

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ 500 वाहनों की विरोध रैली

रतलामSep 15, 2018 / 01:40 pm

sachin trivedi

patrika

patrika

रतलाम। पेट्रोल-डीजल सहित महंगाई के खिलाफ शनिवार को युवक कांग्रेस ने रतलाम में बड़ी वाहन रैली निकाली। 500 से ज्यादा वाहनों की रैली ने शहर में करीब 7 किमी तक सड़कों पर उतरकर महंगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी। शहर के विभिन्न मार्गो से होकर वाहन रैली सीधे नगर निगम तिराहा पर पहुंची और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। बीते एक सप्ताह में महंगाई पर शहर में कांग्रेस का यह तीसरा बड़ा प्रदर्शन रहा। विशेषकर युवक कांग्रेस की ओर से चुनाव पूर्व बड़ी रैली ने सत्तापक्ष की नींद में खलल डाल दिया। वाहनों का काफिला प्रमुख मार्गो से होता हुआ निगम तिराहा पर आया और सरकार पर हमला बोला।
सालाखेड़ी फोरलेन से रैली की शुरूआत
युवक कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजीत बौरासी के नेतृत्व में वाहन रैली की शुरूआत रतलाम से लगे सालाखेड़ी के फोरलेन से हुई। ग्रामीण युवक कांग्रेस अध्यक्ष किशन सिंघाड़, शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट और जगदीश पाटीदार के साथ सैकड़ों युवक वाहनों पर सवार होकर फोरलेन से महूरोड बस स्टैंड होकर शहर में आए। दो बत्ती पर कुछ देर वाहन थमते ही जाम के हालात निर्मित हो गए। यहां से वाहनों का काफिला प्रमुख मार्गो से होता हुआ निगम तिराहा पर आया और सरकार पर हमला बोला।
दावेदार नेताओं ने भी दिखाई ताकत
युवक कांग्रेस की रैली में प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बौरासी ने आलोट से अपनी विधानसभा दावेदारी को मजबूत किया। वहीं, रतलाम ग्रामीण से दावेदार किशन सिंघाड़ का नाम लिखे झंडे भी दिखाए दिए। युवक कांग्रेस की रैली में शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा अपनी फौज के साथ डटे रहे तो महिला कांग्रेस की ओर से अदिति दवेसर और प्रेमलता दवे ने ताकत झोंकी। सांसद प्रतिनिधि राकेश झालानी, राजेश रावत सहित कांग्रेस में शामिल हुए मंसूर अली पटौदी भी अपने कार्यकर्ताओ के साथ रैली में शामिल होने आए। दो बत्ती पर कुछ देर वाहन थमते ही जाम के हालात निर्मित हो गए।

Home / Ratlam / MP ELECATION 2018: पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ 500 वाहनों की रैली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो