scriptVIDEO 42 सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन, आने वाले समय में हड़ताल तय, डीआरएम गेट पर लगाए नारे | railway workers do strike news | Patrika News

VIDEO 42 सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन, आने वाले समय में हड़ताल तय, डीआरएम गेट पर लगाए नारे

locationरतलामPublished: Jan 10, 2019 11:09:17 am

Submitted by:

Ashish Pathak

VIDEO 42 सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन, आने वाले समय में हड़ताल तय, डीआरएम गेट पर लगाए नारे

station

railway news

रतलाम. वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन के दो दिन के आंदोलन के दूसरे दिन संगठन ने मजदूर संघ को तगड़ा झटका देते हुए उसके दो बडे़ नेताओं को अपने संगठन में मिला लिया। पूर्व कोषाध्यक्ष नीतिन कलंकी व गार्ड एसोसिएशन के सदस्य प्रवीण कुमार मजदूर संघ छोड़कर यूनियन में शामिल हो गए। संगठन की मान्यता को लेकर होने वाले चुनाव के पूर्व इस संगठन बदल से यूनियन ने एक कदम बाजी आगे बढ़ा दी है। यूनियन ने गुरुवार को 42 सूत्रीय मांग को लेकर डीआरएम कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया।
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन की शुरुआत हुई। इस दौरान मंडल मंत्री एसबी श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर जिन पर निर्णय हो चुका है उन्हें तुरंत लागू करें तथा शेष बची मांगों पर तुरंत कार्रवाई करें। हमारा संगठन गैर राज ने नैतिक संगठन है जो कर्मचारियों की ताकत पर अपना विरोध दर्ज कराता है। हम कोई राजनीतिक इशारे पर काम नहीं करते तथा कर्मचारियों के हित में जो निर्णय होता है सरकार से उसी मामले पर हम बात करते हैं। सरकार कर्मचारियों के बीच यह माहौल पैदा कर रही है की आने वाला समय कर्मचारियों को हड़ताल के लिए मजबूर होना पडे़, इसलिए 2019 हमारी ताकत, हमारे संघर्ष के सामने एक जुटता के साथ बताना होगा तभी हम हमारी मांगों को प्राप्त कर सकेंगे।
ये रहे आंदोलन में

हिंद मजदूर संघ के प्रांतीय महामंत्री गोविंदलाल शर्मा, केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, प्रवक्ता प्रकाशचंद्र व्यास, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्रसिंह सोलंकी, एससी शर्मा, अशोक तिवारी, रंजीता वैष्णव, जया शर्मा, बृजेश मिश्रा, हरेंद्र मिश्रा,मनोहर बारोठ, दीक्षांत पंड्या, गौरव सांगते सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। आंदोलन के दौरान अचानक से मजदूर संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष कलंकी व गार्ड एसोसिएशन के कुमार आए व मंच पर पहुंच गए। इसके बाद इनके मजदूर संघ छोड़कर यूनियन में शामिल होने की घोषणा मंडल मंत्री श्रीवास्तव ने की। इस बारे में सहायक मंडल मंत्री सोलंकी ने बताया कि यूनियन ने हमेशा से रेल कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ी है। कुछ दिन में और भी रेल कर्मचारी मजदूर संघ छोड़कर यूनियन में आएंगे। इसके लिए चर्चा का दौर जारी है।
इन मांग को लेकर किया आंदोलन
यूनियन ने रनिंग कर्मचारियों के भत्ते बढ़ाने, न्यू पेंशन योजना को रद्द करने, लार्जेस योजना को शुरू करने, ट्रैकमैन के कैडर स्ट्रक्चर को सही करने, रनिंग भत्ते को सही करना, पदोन्नती के आदेश जारी करना, ट्रैकमेंटनर के गे्रड पे को अनुपात में देना, संरक्षा के रिक्त पदों को भरना, वर्कशॉप में संशोधित दर से प्रोत्साहन राशि देना, 4800 ग्रेड पे के पदोन्नति के लंबित मामले हल करना सहित 42 सूत्री मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो