scriptदेश का राजा वही रहेगा, वर्षा भी खूब होगी, 5 मावठे होंगे, सावन में आएगा भूकंप, सांप्रदायिक झगड़े होंगे | Ratlam Astrology Prediction News | Patrika News
रतलाम

देश का राजा वही रहेगा, वर्षा भी खूब होगी, 5 मावठे होंगे, सावन में आएगा भूकंप, सांप्रदायिक झगड़े होंगे

गोठड़ा में महिषासुर मर्दनी माताजी के दर पर हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा।

रतलामMar 26, 2018 / 08:41 pm

harinath dwivedi

Astrology

astrology news

बड़ावदा/जावरा. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़ावदा के समीप मलेनी नदी के किनारे स्थित खाचरौद तहसील के गांव गोठड़ा में महिषासुर मर्दनी माताजी के दर पर हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। सुबह से पहुंचे लोग दोपहर में तेज धूप में नदी से लेकर पहाड़ी तक जमा रहे।
वार्षिक भविष्यवाणी सुनने के लिए लोग पहुंचे थे। खेती-किसानी से जुड़ी बातों के साथ बोवनी का मुहूर्त और बारिश के साथ फसलों की स्थिति जानने के लिए किसान वर्ग बड़ी संख्या में जमा हुआ। राजनीति से लेकर अन्य मुद्दों पर भी चबूतरे से माताजी के पंडे ने भविष्यवाणी की। दोपहर २.१० बजे भविष्यवाणी का दौर शुरु हुआ और करीब २० मिनट चलने के बाद २.३० बजे समाप्त हो गया। इसमें उन्होंने बताया कि देश का राजा वही रहेगा, वर्षा अच्छी होगी। लहसून के भाव में कम और सामान्य रहेंगे। सावन माह में भूकंप आएगा तो इस बार ५ मावठे होंगे। ओलावृष्टि होगी। भविष्य जानने के लिए मलेनी के तट पर ८० हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। गोठड़ा माताजी की भविष्यवाणी वर्षभर में एक बार चैत्र सुदी नवमी को होती है। जिसे सुनने के लिए कई प्रदेशों के पचास हजार से अधिक लोग बड़ी संख्या में उपस्थित होकर माताजी के दर्शन कर माताजी की भविष्यवाणी सुनकर भूमि जोतने का शुभ मुहूर्त लिया।
मलेनी के तट से यह की भविष्यवाणी

मलेनी के तट पर बने चबूतरे से दोपहर में हुई भविष्यवाणी में माताजी के पंडाजी ने कहा कि देश का राजा वही रहेगा, वर्षा अच्छी होगी। लहसून के भाव में कम और सामान्य रहेंगे। सावन माह में भूकंप आएगा तो इस बार ५ मावठे होंगे। ओलावृष्टि होगी। बाद में माताजी का पंडा नागूलाल गायरी ने वर्ष में घटने वाले घटनाक्रमो की भविष्यवाणी करते हुए कहा किए देश का राजा यही रहेगा। वर्षा अच्छी होगी, भूकम्प आएगा। ओलावृष्टि और शीतलहर का प्रकोप भी फसलों पर रहेगा। फसलों का बंपर उत्पादन होगा और दामों में कमी रहेगी। लहसून के दाम में बढ़ोतरी नहीं होगी। अग्नि का प्रकोप खूब होगा। राजनीति में उठापठक चलेगी। दंगा फसाद खुब चलेगा और सांप्रदायिक विवाद भी होंगे। आंधी तूफान खूब चलेगा। जमीन जोतने का शुभ मुहूर्त चैत्र सुदी 13 सोमवार को रात्री 3 बजे से लगाकर प्रात: 6 तक पश्चिम से पूर्व ने उत्तर दिशा की तरफ निकालना है। जमीन जोतने का मुहूत बेलो से करने का आव्हान किया। कोई भी ट्रेक्टर से मुहूत नहीं करें। जेड में अचानक बारिश होगी। (दुमड़ा) गिरेगा, परन्तु बोना नहीं। पहली बोनी बेता आषाढ़, दूसरी बोनी उतरता आषाढ़ में होगी। बोनी के लिए बीजो की व्यवस्था ज्यादा करखे रखना। सावन के कर्मा भागी पानी गिरेगा। ***** में भारी वर्षा होगी। कुंवार माह में वर्षा होगी। मावठा ५ गिरेंगे। दाह दो बार और ओला माह महीने में गिरेगा। फसले सभी अच्छी होगी। व्यापार व्यवसाय में तेजी होगी। सोयाबीन और लहसुन में तेजी रहेगी। सोना-चांदी में भी तेजी मंदी होगी। साल व्यापार के लिए ठीक होगा, गर्मी खूब गिरेगी। जेठ में गर्मी से लोगो की हालत खराब होकर महामारी के चपेट में आएंगे। खेड़े-खेड़े में हवन करने का आव्हान किया। इस अवसर पर खाचरोद विधायक दिलीपसिंह शेखावत, खाचरोद मंडी पूर्व अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा, पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह एवं पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर सहित कईनेता भी मौजूद थे।
सप्तदिवसीय नवचंडीय महायज्ञ की पूर्णाहुति

गांव में स्थित महिषासुर मर्दनी मंदिर पर सप्तदिवसीय पंच कुंडीय नवचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। इसके बाद महाआरती हुई। पूर्णाहुति एंव महाआरती के दौरान देवी के भक्तों ने जयकारें लगातें हुए इस धर्ममय माहौल में आयोजन का लाभ लिया। इसके बाद ज्वारा (वाडी) का चल समारोह मंदिर से शुरू हुआ। जो गांव में भ्रमण करता हुआ मलेनी नदी तट पर पहुंचा। ढोल-ढमाकों की थाप पर निकले इस चल समारोह में वाडी का जुलूस जयकारों के साथ मलेनी नदी पहुंचा। जहां भक्तिभाव भरे वातावरण में ज्वारें पानी में विसर्जित किए गए, इसके बाद माताजी के पंडाजी नागुलाल गायरी ने चबुतरे से वर्षभर की भविष्यवाणी बताई।
पिछले साल यह की थी भविष्यवाणी

मलेनी तट पर पिछले साल पंडाजी ने भविष्यवाणी में कहा था कि जेठ माह में चौदस व अमावस्या के बाद पानी कम गिरेगा। जेठ माह के अंतिम दौर में अधिक बारिश होगी। सावन माह आधा बीतने के बाद बारिश होगी। वैशाख में भी पानी गिरेगा, लेकिन कम। भादवा-कार्तिक, कुंवार, तक बारिश का दौर जारी रहेगा। ३ मावठे होंगे। अगहन माह तक मावठे गिरेंगे। इसमें कही-कही पर ओलावृष्टि होगी। बोवनी जैसा पानी गिरने के बाद भी किसान बोवनी नहीं करें। आषाढ़ माह में किसान सप्तमी व अष्ठमी को बोवनी करें। मुर्हत भी तेरस का रात को ३ बजे से सुबह ६ बजे तक का रहेगा। उन्होंने किसानों से मुर्र्हत जमीन की पूजा-अर्चना के बाद हाथ से करने की बात कही। सोयाबीन में ईल्ली का प्रकोप अधिक रहेगा। सोयाबीन, लहसुन-गेहूं के दाम में तेजी होगी। प्याज और सोने-चांदी के दाम मध्यम रहेगे। इस बार गर्मी का प्रभाव अधिक रहेगा। प्रचंड गर्मी के कारण हाल बेहाल होंगे। कई जगहों पर गर्मी के कारण स्वय आगजनी होगी। हवा-आंधी, तुफान का प्रकोप अधिक है। आगजनी भी होगी। इस बार फसलों को उत्पादन बंपर होगा तो दाम भी अच्छे मिलेंगे। इस बार दुर्घटनाएं बहुत होगी। रेल व बसों से अधिक हादसें होंगे। दो बार भूकंप भी आएंगे। राजनीति में लड़ाई-झगड़े चलेगें। आषाढ़-सावन माह में बीमारियां का प्रकोप रहेगा। आधा ***** बीतने के बाद बारिश अच्छी होगी। पूरे साल आगजनी के हादसें भी अधिक होंगे। अफीम की फसल भी बेहतर होने की बात कही और माह माह में ओलावृष्टि के साथ पाला गिरने की बात कही। देश-प्रदेश के राजा के बारें में पंडाजी ने कुछ नहीं कहा। राजनीति में उठापटक की बात भी कही थी, लेकिन राजा के बदलाव व स्थिरता संबंधित बात पर कुछ नहंी कहा। जो नेता है वहीं रहेंगे, फेरबदल नहीं होगा, लेकिन बड़े नेता को लेकर षडय़ंत्र होगा।

Home / Ratlam / देश का राजा वही रहेगा, वर्षा भी खूब होगी, 5 मावठे होंगे, सावन में आएगा भूकंप, सांप्रदायिक झगड़े होंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो