scriptकांग्रेस विधायक के खिलाफ लूट का केस दर्ज कराने वाले अधिकारी ने की आत्महत्या | Ratlam Fertilizer Loot Case: alot congress mla case | Patrika News

कांग्रेस विधायक के खिलाफ लूट का केस दर्ज कराने वाले अधिकारी ने की आत्महत्या

locationरतलामPublished: Feb 07, 2023 10:50:36 am

Submitted by:

Manish Gite

Ratlam Fertilizer Loot Case: खाद लूट कांड में आलोट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला समेत अन्य कांग्रेस नेता भी जेल में है…।

alot-1.gif

रतलाम। रतलाम जिले का बहुचर्चित मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां खाद लूट मामले में आलोट विधायक पर लूट का केस दर्ज कराने वाले खाद्य अधिकारी ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने दफ्तर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरतलब है कि आलोट विधायक 10 नवंबर 2022 से जेल में बंद हैं और इंदौर से लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

 

रतलाम जिले के आलोट से कांग्रेस विधायक मनोज चावला समेत कई आरोपी लूट कांड में जेल में बंद हैं। मध्यप्रदेश विपणन संघ के गोदाम संचालक भगतराम यदु ने सोमवार-मंगलवार की रात को वेयर हाउस गोदाम के दफ्तर में ही फांसी लगा ली। पुलिस घटनास्थलपर पहुंच गई है और यदु की लाश को शासकीय चिकित्सालय आलोट भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर इसकी जांच की जा रही है।

 

ratlam1.jpg

यह है मामला

दरअसल, आलोट के ताल रोड पर खाद गोदाम पर किसानों को खाद के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए आलोट विधायक 10 नवंबर को मौके पर पहुंचे थे। विधायक ने खुद गोदाम का शटर उठाकर किसानों को खाद दिला दिया था। इसके बाद पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराध में प्रकरण दर्ज किया था। इसी प्रकरण में कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद है। उनकी भी जमानत अर्जी खारिज हो चुकी है।

 

ratlam3.jpg

इंदौर हाईकोर्ट के वकील ऋतुराज भटनागर ने आलोट विधायक मनोज चावला की जमानत की अर्जी लगाई थी। जो खारिज हो गई थी। इसके बाद जबलपुर की स्पेशल बेंच में सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट का गठन किया गया। विधायक मनोज चावला के साथ ही जो भी आरोपी हैं, उनकी भी सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट की विशेष बेंच में होगी। इस मामले में कांग्रेस के लोग भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर प्रसासन कांग्रेस की आवाज दबा रहा है।

ratlam2.jpg
https://youtu.be/_rOV5OeMid4
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो