मंडी में मची अफरा-तफरी
महू-नीमच रोड कृषि उपज मंडी में शाम को बारिश के दौरान ट्रेक्टर ट्राली में उपज लेकर पहुंचे किासनों में अफरा-तफरी मच गई। कोई उपज को ढकने के लिए पल्ली तो कोई किसान शेड की ओर दौड़ लगाता नजर आया। जिन किसानों को पास साधन नहीं थे, वे गेहूं भीगने के डर से काफी परेशान होते रहे। परिसर में पड़़ा व्यापारियों का गेहूं बारिश के कारण नीचे से भीग गया। मंडी के भूपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि 450 ट्राली मंडी परिसर में खड़ी है। इसमें से 250 किसान शेड के अंदर और बाकि की परिसर में ढकी हुई खड़ी है। 30 ट्राली प्याज शेड में खड़ी है।

आम्बा में चली धूलभरी आंधी
आम्बा में सुबह से आसमान पर बादल छाये रहने से बन रही उमस के कारण लोग परेशान रहे। ग्राम में शाम को धूल भरी आंधी चली। शाम 7 बजे बाद गरज के साथ बारिश की शुरुआत हुई, जिससे लोगों को राहत का एहसास हुआ।