scriptस्कूल प्रवेश में आ रही दिक्कत, पेंशन आदि काम भी रूके | ratlam nagar nigam ka karnama | Patrika News
रतलाम

स्कूल प्रवेश में आ रही दिक्कत, पेंशन आदि काम भी रूके

इधर स्कूल से लेकर पेंशन में आ रही परेशानी, परिजन नगर निगम और कोर्ट के लगा रहे चक्कर

रतलामJul 03, 2022 / 05:49 pm

Yggyadutt Parale

स्कूल प्रवेश में आ रही दिक्कत, पेंशन आदि काम भी रूके

स्कूल प्रवेश में आ रही दिक्कत, पेंशन आदि काम भी रूके

रतलाम. प्रशासन की कथनी और करनी में अंतर है। शहर में जन्म से लेकर मृत्यु तक के लिए जरूर प्रमाण पत्र नगर निगम में बनना बंद हो गए है। इससे कई तरह की परेशानी आ रही है। दूसरी तरफ हमारे जिले के साहब बहादुर हकीकत से कोसो दूर दावा कर रहे है कि प्रमाण पत्र नियम अनुसार बनाए जा रहे है।
स्कूल में प्रवेश से लेकर मृत्यु होने पर बनने वाले प्रमाण पत्र नगर निगम ने बनाना बंद कर दिए है। इसके लिए जाने पर कहा जा रहा है कि अब यह काम कोर्ट में होगा। दूसरी तरफ अधिकारियों का दावा है कि कही कोई किसी को परेशानी नहीं है, प्रमाण पत्र बनाए जा रहे है।
स्कूल में प्रवेश लेने के लिए जब जाए तो बच्चे से लेकर माता – पिता की समग्र आईडी जरूरी है। समग्र आईडी बनाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है। ऐसे ही किसी परिजन की मृत्यु होने पर परिवार के अन्य सदस्य को मिलने वाली पेंशन के लिए भी प्रमाण पत्र जरूरी है। यह सब काम नगर निगम में होता है। हकीकत यह है कि इन सब काम के लिए लोग नगर निगम में चक्कर काट रहे है। निगम के इस विभाग के अधिकारी कह रहे हैअब यह काम बंद हो गया है और कोर्ट में होगा, दूसरी तरफ हमारे जिले के साहब बहादुर हकीकत से कोसो दूर दावा कर रहे है कि सब काम नियम अनुसार जारी है और कही कोई परेशान नहीं है।
लोग काट रहे है चक्कर
मैदानी हकीकत देखी जाए तो लोग नगर निगम के जन्म मृत्यु विभाग में सुबह से लेकर शाम तक एक प्रमाण पत्र की आस में चक्कर काट रहे है। इस विभाग में पूर्व के बने हुए प्रमाण पत्र को संशोधन तो किया जा रहा है, लेकिन नए प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे है। कुछ दिन पूर्व ही यहां कम्प्यूटर खराब हुआ था तो कर्मचारी ने अपने निजी संसाधन से काम किया था।
वर्जन
एडमिशन कैसे दिलाए
पीएंडटी कालोनी निवासी विनोद कुमार डांगे ने बताया कि बच्चों के नवीन जन्म प्रमाण बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम और कोर्ट के चक्कर लगाकर परेशान हो गए है।
पेंशन आदि में आ रही दिक्कत
मनीष भटनागर ने बताया कि समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण के लिए परिजनों को काफी दिक्कत आ रही है। नगर निगम जाने पर कहा जाता है कि यहां से बंद हो गया है काम। कोर्ट में जाने पर ही प्रमाण पत्र बनेंगे। कोर्ट में बाबू कहते हैं कि अब तक किसी का आर्डर नहीं आया है। ऐसे में सब काम रूके हुए हैं।
नियम अनुसार बनाए जा रहे है
नगर निगम में जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र नियम अनुसार बनाए जा रहे है। कही कोई रोक नहीं है।
– नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर और नगर निगम प्रशासक

Home / Ratlam / स्कूल प्रवेश में आ रही दिक्कत, पेंशन आदि काम भी रूके

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो