scriptभाजपा ने पेट्रोल पंप परिसर में दिया खेत धरना, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी | ratlam news | Patrika News
रतलाम

भाजपा ने पेट्रोल पंप परिसर में दिया खेत धरना, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी

भाजपा ने जताया प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश

रतलामDec 15, 2019 / 06:09 pm

Chandraprakash Sharma

भाजपा ने पेट्रोल पंप परिसर में दिया खेत धरना, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी

भाजपा ने पेट्रोल पंप परिसर में दिया खेत धरना, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी

रतलाम। प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को खेत धरना देकर आक्रोश जताया। कृषि उपज मंडी के सामने एक पेट्रोल पंप के परिसर में धरना प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने कांग्रेस सरकार के साथ-साथ विवादित बयान पर राहुल गांधी की भी आलोचना की।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, विधायक दिलीप मकवाना, राज्य कृषक आयोग अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल भी मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्जा माफ करने का वादा कर सत्ता में आई थी लेकिन एक भी किसान का अब तक 2 लाख रुपए का कर्जा माफ नहीं किया है।
शहर व ग्रामीण भाजपा के धरना आंदोलन की कमान मंडल अध्यक्षों ने संभाली। इस दौरान मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, करणधीर बडग़ोत्या के साथ पूर्व अध्यक्ष रमेश बदलानी, जयवंत कोठारी, संतोष पोरवाल, दिनेश शर्मा सहित देवेन्द्र वाधवा, अनिता कटारिया, अश्विन जायसवाल, सुनिल सारस्वत, राजेश माहेश्वरी, मनीष बैरागी, गोर्धन लोहिया, कमल तिवारी, देवशंकर पाण्डेय, पार्षद मंगल लोढ़ा आदि नेता उपस्थित थे।

Home / Ratlam / भाजपा ने पेट्रोल पंप परिसर में दिया खेत धरना, प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो