scriptचेरी और गुनगुन के मॉडल राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में चयनित | ratlam news | Patrika News
रतलाम

चेरी और गुनगुन के मॉडल राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में चयनित

जिले की छात्राएं दिल्ली में करेगी प्रतिनिधित्व

रतलामJan 23, 2020 / 05:29 pm

Chandraprakash Sharma

चेरी और गुनगुन के मॉडल राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में चयनित

चेरी और गुनगुन के मॉडल राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में चयनित

रतलाम। जिले के दो निजी स्कूलों की होनहार छात्राओं के मॉडल राज्यस्तर की प्रदर्शनी में भी नाम कमा गए हैं। इसके बाद इन दोनों मॉडलों का चयन राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान माडल प्रदर्शनी इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है। प्रदेश से कुल २३ मॉडलों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है जिनमें से रतलाम से दो हैं। ये दोनों छात्राएं चेरी कुशवाह और गुनगुन जैन हैं।
भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिक मंत्रालय द्वारा आयोजित इंस्पायर्ड अवार्ड योजना के अंतर्गत भोपाल में 20 से 22 जनवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रदेशभर के सभी जिलों से 217 होनहार बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने माडल प्रदर्शित किए थे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रदेश से चयनित 23 विद्यार्थियों में रतलाम जिले से थ्री इन वन मैजिकल चेअर बनाने वाली रतलाम की छात्रा चेरी कुशवाह और सोलर वुमन हाइजीन कीट बनाने वाली छात्रा गुनगुन जैन के मॉडल का चयन हुआ है। साईश्री इंटरनेशनल एकेडमी में 8वीं मे पढने वाली छात्रा चेरी कुशवाह और समता शिक्षा निकेतन मे 10वी की छात्रा गुनगुन जैन है। प्रदेश स्तरीय प्रदर्शनी के दौरान विज्ञान से संबंधित तत्काल क्वीज प्रतियोगिता में भी चेरी कुशवाह ने गोल्ड मेडल जीता। जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने बताया दोनों छात्राओं के मॉडल काफी प्रभावशाली थे जिससे उनका चयन राज्यस्तर से राष्ट्रीयस्तर पर हुआ है।

Home / Ratlam / चेरी और गुनगुन के मॉडल राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में चयनित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो