scriptप्रभु प्रतिमा पर हुए 250 अभिषेक | religion | Patrika News
रतलाम

प्रभु प्रतिमा पर हुए 250 अभिषेक

त्रिदिवसीय संयम शिखर स्पर्शोत्सव का शुभारंभ, संयम वंदनावली का आयोजन हुआ

रतलामMay 19, 2018 / 05:38 pm

Akram Khan

patrika

प्रभु प्रतिमा पर हुए 250 अभिषेक

रतलाम। (जावरा) स्फटिक की भगवान पाश्र्वनाथ की नयनाभिराम प्रतिमा और प्रतिमा पर रजत कलश से विभिन्न औषधियों युक्त गिरता हुआ द्रव्य। द्रव्य के रंग के अनुरूप प्रतिमा का बदलता हुआ रंग, मंत्रों की दिव्य ध्वनि, आस्था का सैलाब।
यह मनोरम दृश्य है श्री वर्धमान शक्रस्तव महाभिषेक का। प्रसंग था वर्तमानाचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचंद्रसूरीश्वर के शिष्यरत्न प्रवचनकार, कियादक्ष मुनिराज पीयूषचन्द्रविजय के संयम जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर संयम अनुमोदनार्थ श्री सौबृत त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ जावरा एवं संयम रजत जयंती महोत्सव समिति द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय संयम शिखर स्पर्शोत्सव के शुभारंभ का। मालव केसरी मुनिराज हितेशचंद्रविजय, प्रवचनकार, कार्यदक्ष मुनिराज पीयूषचंद्रविजय , युवा मनीषी मुनिराज दिव्यचंद्रविजय, युवा बोधि मुनिराज रजतचंद्रविजय, उपाध्याय दिव्यचंद्रविजय एवं विदुषी साध्वी किरणप्रभा की निश्रा में प्रात: 6 बजे से श्री वर्धमान शक्रस्तव महाभिषेक के आयोजन से संयम रजत जयंति महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महाभिषेक में प्रभु प्रतिमा पर 250 अभिषेेक किए। विधिकारक हेमंत वेदमुथा मक्सी, हर्षद जैन उन्हैल ने अभिषेक का विधान संपन्न कराया।
प्रात: 9.30 बजे महोत्सव के अंतर्गत संयम वंदनावली का आयोजन हुआ जिसमें चारित्र के 14 उपकरणों का महत्व बताते हुए उनकी वधामणा हेतु बोली लगाई गई। विशेषता यह रही की बोलियों रुपयों में ना होकर तप और त्याग के रूप में लगी। रजोहरण की बोली 25 पौषध में सरोजबेन केएम जैन धार एवं साणीबाई जैन जैन एजेंसी जावरा ने, मुहपत्ती की बोली राजेन्द्र महिला मंडल जावरा ने 1701 सामायिक में, पात्रा की बोली 601 आयंबिल में राजेन्द्र महिला मंडल जावरा, कामली की बोली 21 हजार नवकारवली में राजेन्द्र महिला मंडल एवं शारदाबेन ओमप्रकाश ने, पोथी की बोली 1700 गाथा के स्वाध्याय में डिम्पल बेन मेहता ने, डंडा की बोली एक दिन की पैदल यात्रा में प्रीति बेन देपालपुर ने, नवकारवली की बोली 621 एकासणा में शंखेश्वर महिला मंडल जावरा द्वारा ली गई। संयम वंदनावली भाविक मेहता अहमदाबाद द्वारा कराई गई। दोपहर में महापूजन हुआ।
इन्होंने लिया लाभ

महोत्सव के प्रथम दिवस पर श्री वर्धमान शक्रस्तव महाभिषेक का लाभ भीनमाल निवासी रेखादेवी सुरेश रांका मुम्बई, नवकारसी का लाभ सांडेराव निवासी हुलासीबाई मूलचंद मेहता परिवार मुम्बई, सुबह के स्वामीवात्सल्य का लाभ तखतगढ निवासी मंछालाल खुशालचंद परिवार नेल्लूर, श्री 108 पाश्र्वनाथ महापूजन का लाभ केशरीमल प्रेमचंद छाजेड़ परिवार मुम्बई, शाम के स्वामीवात्सल्य का लाभ पाटन निवासी श्रीमती वीरमतीबेन नवीनचंद नेमचंद शाह परिवार ने, भगवान की अंगरचना का लाभ आहोर निवासी शाह मिठालाल सुखराज दंतेेवाडिया परिवार एवं भक्ति भावना का लाभ श्री संभव शांति जिन पेढी पावा ने लिया।
भक्ति के रंग बिखेरे

महोत्सव के अंतर्गत रात्रि में लवेश बुरड इंदौर एवं दिलीप सिसौदिया द्वारा प्रभु भक्ति के रंग बिखेरे गए। संयम अनुमोदनार्थ चौवीसी का आयोजन किया गया। चौवीसी के लाभार्थी श्री शंखेश्वर महिला मंडल जावरा एवं राजमल भंडारी परिवार राजगढ रहे। इस अवसर पर बडी संख्या में समाजजन, युवा एवं महिलाएं मौजूद थी।

Home / Ratlam / प्रभु प्रतिमा पर हुए 250 अभिषेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो