scriptहोली तूने जुल्म किया रे, रंग डाला रसिया… | Religion news | Patrika News
रतलाम

होली तूने जुल्म किया रे, रंग डाला रसिया…

होली तूने जुल्म किया रे, रंग डाला रसिया…

रतलामMar 19, 2019 / 06:09 pm

Akram Khan

patrika

होली तूने जुल्म किया रे, रंग डाला रसिया…

रतलाम। (जावरा) कान्हा धरो रे मुकुट आपा खेला होली तूने जुल्म कीयो रे रंग डाल रसिया होली में…. मेरे बिगड़ गयो रे सिंगार रसिया होली में… आदि जैसे भजनों के साथ परशुराम प्रहरी परिवार द्वारा आयोजित रंगारंग फाग उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
भगवान परशुरामजी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्राचार्य राजेंद्र शर्मा, अशोक तिवारी, ब्रजराज ओरा, राजकुमार त्रिपाठी, मनीष शर्मा, निकुम पुरोहित, असीम श्रोत्रिय, राजेंद्र श्रोत्रिय ने शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि जीवन में रंगों का बहुत महत्व है, तनाव भरे जीवन में उल्लास बना रहे इसलिए ऐसे कार्यक्रमों का महत्व बढ़ जाता है। भौतिकता की दौड़ भाग की जिंदगी में उत्सव अपनत्व का संचार करता है। कार्यक्रम में बने राधा कृष्ण का ममता पुराणिक उषा श्रोत्रिय, वंदना पुरोहित, शिल्पा जोशी, वसुधा त्रिपाठी, प्रतिभा जोशी, गीता शर्मा, अनीता शर्मा, स्वाति श्रोत्रिय, अर्पिता शर्मा, प्रीति शर्मा आदि ने पूजन-अर्चन किया। कवि राजेंद्र श्रोत्रिय ने हास्य की रचना या तो मोबाइल पर उंगलियां घूम आवे दिन भर व्हाट्सएप चलावे प्रस्तुत की। इस दौरान ममता जोशी, प्रियंका शर्मा, अर्पित शिकारी, शिल्पा जोशी, पदमा शर्मा, गायत्री शर्मा, पप्पू भैया आदि ने भजन, कविता प्रस्तुत किए।
फागुन के भजनों पर झूमे सदस्य
जावरा। भारत विकास परिषद द्वारा त्यौहारों की गरिमा बढाने के उद्देश्य से फाग उत्सव 2019 का आयोजन सुजापुर माताजी मंदिर पर किया गया। साथ ही सत्र 2019-20 के लिए नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। फाग उत्सव प्रारंभ संस्था सदस्य उमेश अरोड़ा द्वारा भजनों की प्रस्तुति से किया गया। सदस्यों एवं बच्चों ने गीतों एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां भी इस दौरान दी। त्योहारों की गरिमा बढाने के लिए गुलाल एवं फूलों के द्वारा फाग उत्सव मनाया गया। दंपती सदस्यों, बच्चों एवं अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उत्सव का आनंद लिया। संचालन संस्कार एवं संस्कृति प्रकल्प प्रभारी मनोज अग्रवाल एवं पवन मकवाना ने किया।

Home / Ratlam / होली तूने जुल्म किया रे, रंग डाला रसिया…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो