scriptसिंहस्थ के चलते नहीं मिलेगा अवकाश | Simhastha will not go away | Patrika News
रतलाम

सिंहस्थ के चलते नहीं मिलेगा अवकाश

उज्जैन के संभागायुक्त ने जारी किए निर्देश

रतलामApr 29, 2016 / 11:48 pm

vikram ahirwar

ratlam

ratlam


रतलाम। संभागायुक्त उज्जैन के निर्देश पर कलेक्टर ने जिले में सिंहस्थ के दौरान अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश पर पाबंदी लगा दी है। यह अवधि 31 मई तक रखी गई है।
कलेक्टर बी चन्द्रशेखर ने सम्भागायुक्त उज्जैन के निर्देशानुसार सिंहस्थ महाकुंभ को दृष्टिगत रखते हुए समस्त अधिकारी- कर्मचारियों के 31 मई तक अवकाश पर रोक लगा दी है। कलेक्टर ने बताया कि 21 मई तक चलने वाले सिहंस्थ को देखते हुए कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यो के सुचारू संचालन के लिये उक्त प्रतिबंध लगाया गया है। जिले के समस्त जिला अधिकारियों एवं पदस्थ समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया हैं कि वे 31 मई तक किसी भी प्रकार के अवकाश पर नहीं जाएंगे और ना ही सार्वजनिक अवकाश के दिनों में अपने तय मुख्यालय से बाहर जा सकेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो