scriptट्रांसप्लांट पेड़ों से निकली उम्मीद की कोपल | tree trancplant | Patrika News
रतलाम

ट्रांसप्लांट पेड़ों से निकली उम्मीद की कोपल

– बाजना बस स्टैंड से अमृत सागर तालाब पर किया गया था पेड़ों का ट्रांसप्लांट, पेड़ों को मिले नए जीवन से लोगों में छाई खुशी

रतलामJun 04, 2018 / 08:54 pm

Sourabh Pathak

patrika

ट्रांसप्लांट पेड़ों से निकली उम्मीद की कोपल

रतलाम। बाजना बस स्टैंड से अमृत सागर पर ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ों में एक बार फिर से नई जान आने लगी है। यहां से शिफ्ट किए गए पीपल के पेड़ से नई कौपल का फूटना भी अब शुरू हो चुका है। इसके चलते जिन लोगों की इस पर नजर पड़ी उनमें खुशी छा गई। एक पेड़ में आई जान ने अन्य पेड़ों के भी सफल ट्रांसप्लांट की उम्मीद अब और भी बढ़ गई है।
अमृत सागर पर शिफ्ट किए गए जिस पेड़ में कौपलें फूटने लगी है, ये वह पीपल का पेड़ है, जो कुछ दिन पूर्व हवा चलने से धराशाही हो गया था। इसके साथ एक अन्य पेड़ के गिरने से दो लोग घायल हो गए थे। उसके बाद इन पेड़ों को पेड़ शिफ्टिंग का काम करने वाली संस्था ने तत्काल शिफ्ट किया था, जिसके बाद अब जाकर इसमें फिर से जान फूटी तो हर किसी के चेहरे पर खुशी की चमक आ गई।
रात को फिर गिरा पेड़
शहर में शनिवार रात चली तेज हवा और बारिश के चलते एक और पीपल का पेड़ रात को गिर गया, जिसे सुबह दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया। दरअसल पेड़ को शिफ्ट करने की तैयारी पूरी करने के बाद उक्त काम करने वाली संस्था ने बिजली कंपनी से कुछ समय के लिए लाइन बंद करने की अनुमति मांगी थी, जो उसने नहीं दी। इस बीच रात को तेज हवा के साथ हुई बारिश से यह पेड़ गिर गया था।
पर्यावरण के लिए अनूठी पहल
पर्यावरण को बचाने के लिए रतलाम के लोगों की यह अपने आप में एक अनूठी पहल है, जिसके चलते इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों के ट्रांसप्लांट का काम शुरू हो सका है। वैसे तो सिटी फोरलेन की राह में आने वाले 470 से अधिक पेड़ों क कटाई के लिए चिन्हित किया गया था, जिनमें से नीम, पीपल सहित करीब पचास पेड़ों की शिफ्टिंग किए जाने का निर्णय लिया गया, शेष जो पेड़ काम कम उपयोगी थे, उन्हे हटाने का निर्णय लिया गया है।

Home / Ratlam / ट्रांसप्लांट पेड़ों से निकली उम्मीद की कोपल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो