रतलाम

एक छोटा सा कछुआ लाएगा आपके जीवन में धन व दिलाएगा सम्मान, आपको करना होगा ये आसान टोटका

एक छोटा सा कछुआ लाएगा आपके जीवन में धन व दिलाएगा सम्मान, आपको करना होगा ये आसान टोटका

रतलामMay 03, 2018 / 08:41 pm

Ashish Pathak

vastu shastra

रतलाम। भारत में इन दिनों चायनीज वास्तु का बड़ा महत्व है। वास्तुशास्त्र असल में भारत की ही दुनिया को देन है। जीवन में नकारात्मकता को दूर करना हैं तो वास्तु को अपनाना होगा। वास्तु का मतलब सिर्फ तोड़-फोड़ नहीं होता। बल्कि इसमे दिशाओं का सही उपयोग करके जीवन को सकारात्मक बनाना होता है। ये बात नक्षत्रलोक में रतलाम के पूर्व राज परिवार के ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने कही। ज्योतिषी जोशी वास्तु से बदले जीवन विषय पर भक्तों के बीच बोल रहे थे।
ज्योतिषी जोशी ने बताया कि अगर जीवन में धन व सम्मान के साथ यश की जरुरत है तो ये जरूरी है कि बाजार से सिर्फ एक कछुआ ले आएं। ये कछुआ शुभता का प्रतीक तो है साथ ही साथ हिंदु धर्म व भारतीय ज्योतिष में इसको बेहद शुभ व लाभकारी माना गया है। भगवान विष्णु ने कछ़ुआ के रुप में अवतार लिया था, इस बारे में अब कम लोगों को जानकारी हैं। घर या व्यापार के क्षेत्र में कछुआ रखने से आर्थिक उन्नती तो होती है साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत भी बेहतर रहती है। इसको घर या व्यापार के क्षेत्र में पानी में उत्तर दिशा में रखें।
vastu tips in hindi
इसलिए है भारतीय ज्योतिष में कछुआ का महत्व

ज्योतिषी जोशी ने विस्तार से बताया कि समुद्र मंथन के लिए भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार धारण किया था। जिस पर मंदराचल पर्वत स्थापित हुआ और देव दानव ने वासुकि नाग की रस्सी बनाकर मंथन प्रारंभ किया था। मंथन में से 14 रत्न समुद्र से निकले थे। मंथन में निकले रत्नों में से एक विष्णुप्रिया महालक्ष्मी भी है। भगवान विष्णु ने इनको अंगीकार किया है। इसलिए कच्छप मुद्रिका या अंगूठी धारण करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, किंतु उसके लिए मंदराचल और वासुकी की तरह जीवन को कर्म पथ पर मथना भी पड़ता है। बिना कर्म का मंथन किए केवल मुद्रिका धारण करने से स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति नहीं होगी।
 

vastu tips in hindi
क्रिस्टल का कछुआ करता ये काम

ज्योतिषी जोशी ने बताया कि क्रिस्टल का कछुआ आर्थिक समस्याओं का समाधान करता है। इसको घर, दुकान, व्यापार या व्यवसाय वाले क्षेत्र के साथ-साथ तिजोरी में रखने से बड़ा घन का लाभ होता है। परिवार में अगर कोई बार-बार बीमार होता है तो बीमारी को हमेशा के लिए दूर करने के लिए मिट्टी का कछुआ रखने से लाभ होता हैं।
 

vastu tips in hindi
इस तरह से होता है संतान का लाभ

ज्योतिषी जोशी ने बताया कि वे दंपत्ति जिनको विवाह के बाद लंबे समय तक संतान न हो रही हो, उनको तो कछुआ से बड़ा लाभ होता है। एेसे लोगों को घर में ऐसा कछुआ रखें, जिसकी पीठ पर छोटे-छोटे बच्चे हों। इससे घर में बच्चे की किलकारियां जल्द ही गूंजने लगेगी।
 

vastu tips in hindi
बुरी नजर से बचाता ये

अगर आपको बार-बार बुरी नजर रखने की समस्या हो तो चांदी का कछुआ रखना चाहिएं। इससे बुरी नजर का दोष समाप्त होता है। इसके अलावा कार्य में तेजी आती हैं। इतना ही नहीं लंबे समय तक अगर जॉब में तरक्की न मिल रही हो, प्रमोशन के लिए परेशानी आ रही हो, परिवार के बच्चों का मन पढऩे में कम लगता हो तो पीतल का कछुआ रखने से बड़ा लाभ मिलता है। इसके अलावा जहां परिवार में पति व पत्नी के संबंध तनाव वाले रहते हो तो एेसे परिवार को कछुओं का जोड़ा घर में रखने से पति-पत्नी में मधुर संबंध बनते हैं।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.