
gamblers news
रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम में जुआं पकडऩे गई पुलिस को जब शहर के प्रतिष्ठित लोग जुआं खेलते नजर आए तो उनको वीआईपी सुविधा दी गई। पुलिस उनको अपने वाहन के बजाए बाइक पर सम्मान के साथ थाने लेकर आई। पूरे मामले में का वीडियो अब वायरल हो गया है। पुलिस अब अपनी सफाई दे रही है।
डीडीनगर पुलिस ने दीनदयालनगर स्थित एक मकान साईं रेसीडेंसी में जुआं खेल रहे लोगों पर शाम को दबिश दी। दबिश के दौरान चार जुआंरी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। इनसे पुलिस ने एक लाख 29 हजार रुपए बरामद किए हैं। दबिश के दौरान कुछ आरोपी मौके से भागने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने चारों आरोपियों पर जुआं एक्ट में केस पंजीबद्ध कर लिया है।
ताशपत्ती से हारजीत का जुआं
डीडीनगर पुलिस थाना प्रभारी शिवमंगलसिंह सेंगर ने बताया सूचना मिली थी कि दीनदयालनगर स्थित साईं रेसीडेंसी में कुछ लोग ताशपत्ती से हारजीत का जुआं खेल रहे हैं। इस पर पुलिस दल ने गुरुवार की शाम को दबिश दी। दबिश के दौरान मौके से सुशील पिता मोहनलाल अग्रवाल निवासी डीडीनगर से 7500, सोनू पिता बाबूलाल राठौड़ निवासी गोशाला रोड से 9000, दिलीप पिता चांदमल निवासी वेदव्यास कालोनी से 13500 और लोकेश पिता विमल कुमार निवासी पैलेस रोड से 53500 रुपए बरामद किए गए। मौके पर ही 45500 रुपए भी मिले। कुल मिलाकर मौके से एक लाख 29 हजार रुपए मिले, जिन्हें बरामद कर लिया गया है।
कुछ आरोपी भाग निकले
जानकारी के अनुसार जुआं खेलने वाले स्थान पर दस लोगों के होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से कुछ लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले। दबिश के बाद एक आरोपी अपनी कार से और एक बाइक से थाने पहुंचा। दो आरोपियों को पुलिस अपने वाहन से थाने लेकर पहुंची।
दो और आरोपी गिरफ्तार दो फरार
दीनदयाल नगर क्षेत्र में नगर पुलिस की दबिश के दौरान भागे चार में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश पिता सुजानमल तलेरा और गोपाल पिता कल्याणमल निवासी चौमुखी पुल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा दो आरोपी गोविंद और अतुल हाथी फरार बताए गए हैं। आरोपियों से 4 मोबाइल और 127 जुआ खेलने के कॉइन भी बरामद किए गए हैं।
Published on:
18 Feb 2022 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
