scriptभारतीय ओलंपिक संघ रतलाम आया: हनुमान ताल में शुरू होंगे वॉटर स्पोर्ट्स | water sports in hanuman tall | Patrika News
रतलाम

भारतीय ओलंपिक संघ रतलाम आया: हनुमान ताल में शुरू होंगे वॉटर स्पोर्ट्स

भारतीय ओलंपिक संघ रतलाम आया: हनुमान ताल में शुरू होंगे वॉटर स्पोर्ट्स

रतलामOct 17, 2019 / 06:14 pm

Yggyadutt Parale

भारतीय ओलंपिक संघ रतलाम आया: हनुमान ताल में शुरू होंगे वॉटर स्पोर्ट्स

भारतीय ओलंपिक संघ रतलाम आया: हनुमान ताल में शुरू होंगे वॉटर स्पोर्ट्स

रतलाम। जिले के खिलाडि़यों को शहर में एक नए खेल को सीखने की सौगात जल्द ही मिलने जा रही है। यहां के खिलाड़ी अब नोकायान में भी अपना हाथ आजमा सकते है। इस खेल की रतलाम में शुरुआत किए जाने को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। उसी के चलते बुधवार को यहां पर भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व निदेशक खेल एवं युवक कल्याण विभाग और नोकायन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलबीर सिंह कुशवाह एक दिवसीय दौरे पर रतलाम पहुंचे।

कुशवाह के यहां आने पर जिला खेल संघ, आशुतोष स्पोट्र्स और क्रिकेट क्लब द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उसके बाद सभी लोग कुशवाह के साथ शहर के हनुमान ताल पर पहुंचे। दरअसल हनुमान ताल में भरपूर पानी होने से नोकायान के खिलाडि़यों के अभ्यास के लिए इसे बेहतर विकल्प माना है। हनुमान ताल में नोकायान खेल की शुरुआत को लेकर कुशवाह ने यहां आकर ताल का मुआयना किया और इसमें पानी को देखते हुए इसे खिलाडि़यों के अभ्यास के लिए बेहतर विकल्प माना है। अब जल्द ही रतलाम में नोकायान की नाव आने के साथ इस खेल में रूचि लेने वाले खिलाडि़यों को तलाश कर उन्हे तराशने का काम शुरू किया जाएगा।

संभाग का पहला केनोइंग क्लब
कार्यक्रम के दौरान कुशवाह ने कहा कि आगामी दिनों मे रतलाम में खेलकूद गतिविधियों को विस्तार करते हुए उज्जैन संभाग का प्रथम केनोइंग क्लब शीघ्र रतलाम में स्थापित किया जाएगा। इसके लिए यहां हनुमान ताल को चिन्हित किया है, आगामी नवंबर माह में एक केनोइंग 10 कम की मैराथन का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान जिला खेल अधिकारी आरसी तिवारी, क्रीडा भारती के सचिव अनुज शर्मा, जिला कुश्ती संघ के बलवंत भाटी, जिला खेल संघ के दीपेंद्र सिंह, टेबल टेनिस संघ के अखिलेश गुप्ता, देवेंद्र मिश्रा, तैराकी संघ के राजा राठौड़, व्हालीबाल संघ के देवराज यादव, एथेलेटिक्स संघ के अमानत खान, सतीश पुरोहित, पार्षद सोनू सिंह व आशुतोष क्लब के अभय काबरा, विवेक शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने व आभार जितेंद्र धुलिया ने माना।

Home / Ratlam / भारतीय ओलंपिक संघ रतलाम आया: हनुमान ताल में शुरू होंगे वॉटर स्पोर्ट्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो