scriptPetha Recipe: आगरा का मशहूर पेठा बनाने की विधि | How to Make Petha at Home in Hindi | Patrika News
रैसिपीज

Petha Recipe: आगरा का मशहूर पेठा बनाने की विधि

Petha Recipe: इस विधि द्वारा घर पर पेठा बनाकर अवश्य देखें। आपके घर वालों को यह जरूर पसंद आएगा और सभी आपकी तारीफ करेंगे।

नई दिल्लीSep 18, 2021 / 04:58 pm

Tanya Paliwal

sweet.jpg

नई दिल्ली। Petha Recipe: आगरा की मशहूर मिठाइयों में से एक पेठा का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह मिठाई खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। आज अंगूरी पेठा, चॉकलेट पेठा, केसर पेठा आदि तरह के पेठा बाजार में उपलब्ध हैं। हम लोग मुख्य रूप से मिठाई की दुकान से ही पेठा लाते हैं। क्योंकि हमें लगता है कि इस मिठाई को बनाना काफी कठिन है। और बाजार जैसा स्वाद घर पर बने हुए पेठा में नहीं आ सकता। लेकिन आज हम आपको ऐसी विधि बताने जा रहे हैं जिससे घर पर आप आसानी से पेठा बना सकते हैं। हालांकि इसे बनाने में थोड़ा समय लग सकता है, परंतु एक बार यह स्वादिष्ट पेठा बनाने के बाद आप बार-बार इसे बनाना चाहेंगे।

सामग्री:
पेठा बनाने के लिए आपको चाहिए आधा किलो पेठा कद्दू, एक चम्मच खाने वाला चूना, 5-6 बूंद केवड़ा एसेंस और 200 ग्राम शक्कर।

बनाने का तरीका:
• सर्वप्रथम कद्दू को बीच में से काट लें। इसके पश्चात उसके बीच वाले मुलायम भाग को निकाल कर बाकी कद्दू के छोटे-छोटे टुकड़े कर लेंगे।

• फिर उसके हरे वाले छिलके को काट कर हटा देंगे। तथा टूथपिक की सहायता से उसमे अंदर तक छेद कर देंगे।

• फिर एक कटोरे में 2-3 कप पानी लेंगे और खाने वाले चूने को उसमें डाल देंगे। पेठे के टुकड़ों को चार-पांच घंटे के लिए उसमें डाल कर छोड़ देंगे। इसके बाद टुकड़ों को चूने के पानी से निकालकर साफ पानी से चार-पांच बार धो लेंगे।

 

ash_gourd.jpg

यह भी पढ़ें:

• गैस पर एक बर्तन में 2-3 का पानी रखें और और उसमें पेठे के टुकड़ों को डाल देंगे तथा उसे ढककर 5 मिनट तक उबाल लेंगे। और 5 मिनट बाद 5 मिनट बाद टुकड़ों में टूथपिक डाल कर देखेंगे। अगर टूथपिक अंदर चली जाती है, तो पेठे को बाहर निकालकर ठंडे पानी में डाल देंगे। फिर उसका सारा पानी निकाल कर अलग कर लेंगे। अब एक कढ़ाई में चीनी और पेठे के टुकड़ों को डालकर 20-25 मिनट के लिए छोड़ देंगे।

• जब चीनी पूरी घुल जाए तो उसे गैस पर मध्यम आंच पर पकाएं। इसके बाद उसने केवड़ा एसेंस डालें और शक्कर को गाढ़ा होने तक पकाएं।

• जब पेठे के ऊपर थोड़ा रस दिखने लगे तो गैस को बंद कर देंगे। फिर उसके बाद पेठे को जाली वाले बर्तन पर निकाल लेंगे ताकि जो भी एक्स्ट्रा रस है वो निकल जाए। हमारा पेठा बनकर तैयार है, इसे किसी कटोरी में निकाल लेंगे।

 

pethaa.jpg

Home / Recipes / Petha Recipe: आगरा का मशहूर पेठा बनाने की विधि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो