scriptपालक का नया अंदाज : चीजी स्पिनिच क्रेप्स | Spinec Cheesy Craps Recipes | Patrika News
रैसिपीज

पालक का नया अंदाज : चीजी स्पिनिच क्रेप्स

आप पालक के पराठे या पालक के पकौड़े बनाते होंगे, लेकिन क्या आपने पालक को एक नए अंदाज में बनाया है, जो खाने में बेहद टेस्टी लगे।

Oct 13, 2016 / 11:29 pm

आप पालक के पराठे या पालक के पकौड़े बनाते होंगे, लेकिन क्या आपने पालक को एक नए अंदाज में बनाया है, जो खाने में बेहद टेस्टी लगे। ये है चीजी स्पिनिच क्रेप्स। अक्सर बच्चों को पालक पसंद नहीं आता, लेकिन अगर पालक की ये नई रेसिपी बनाएंगे तो बच्चे इसे बड़े चाव से खाएंगे। 
आवश्यक सामग्री: एक कप गेहूं का आटा एक कप दूध 1 अंडे का घोल 3 छोटा चम्मच मक्खन 100 ग्राम पालक, कटी हुई 2 प्याज, बारीक कटा हुआ 2 लहसुन की कलियां 20 ग्राम चेडार चीज 20 ग्राम मोजेरला चीज 1 बड़ा चम्मच टोमैटो प्यूरी 2 बड़ा चम्मच व्हाइट सॉस स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक 
विधि – सबसे पहले आटा, दूध और अंडे का घोल डालकर मिश्रण तैयार कर लें, इसे अच्छी तरह फेंट लें। अब मध्यम आंच में नॉनस्टिक पैन रखें और इसमें मक्खन डालें। जब यह पिघलने लगे तो इसमें घोल फैलाएं। 
इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. पूरे घोल से क्रेप इसी तरह से बना लें। भरावन तैयार करने के लिए एक पैन में मक्खन डालकर मध्यम आंच पर रखें। फिर इसमें प्याज, लहसुन और पालक डालकर तेज आंच पर भूनें।
इसके बाद इसमें चेडार चीज, व्हाइट सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं। – आंच से उतारकर इस मिश्रण को क्रेप्स पर फैलाकर इसे मोड़ दें। चाहें तो तिकोना भी मोड़ सकते हैं या फिर जैसा आप चाहें।
फिर इस पर टोमैटो प्यूरी मिलाकर मोजरेला चीज कद्दूकस करके डालें। फिर इन्हें ओवन प्लेट में रखें। प्रीहीट ओवन में 30 सेकंड तक रखकर गर्म करें।

Home / Recipes / पालक का नया अंदाज : चीजी स्पिनिच क्रेप्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो