ज्योतिष शास्त्र में हर चीज से जुड़े शुभ-अशुभ प्रभावों के बारे में जानकारी मिलती है। माना जाता है कि इन संकेतों द्वारा इस बात का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है कि आपके कार्य सफल होंगे या मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। ये संकेत हमें मनुष्यों, वस्तुओं या पशु-पक्षियों किसी भी रूप में मिल सकते हैं। वहीं कुत्ता जिसे मनुष्य का वफादार माना जाता है, ज्योतिष शास्त्र में उससे संबंधित भी कुछ शुभ-अशुभ संकेत बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं कुत्ते के भौंकने, रोने या सूंघने आदि से जुड़े शगुन-अपशगुन के बारे में...