जब कभी हम यात्रा के लिए निकलते हैं तो मन में यही इच्छा होती है कि हमारी यात्रा मंगलमय हो और हम जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें हमें सफलता मिले। वहीं बहुत से लोग मानते हैं कि वार, तिथि, योग अथवा पंचांग आदि देखकर घर से किसी काम के लिए निकलने पर उसमें सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यात्रा पर निकलते समय पशु-पक्षियों, वस्तुओं, लोगों आदि के रूप में मिलने वाले लक्षणों के आधार पर भी आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं कि आपकी यात्रा शुभ होगी या कार्यों में बाधाएं आएंगी...