30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang: आज का पंचांग 1 मई 2026: पूर्णिमा तिथि, बुद्ध पूर्णिमा, शुभ चौघड़िया, राहुकाल और दिशा शूल की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 1 May 2026 : आज का पंचांग शुक्रवार 1 मई 2026: पूर्णिमा तिथि, स्वाती नक्षत्र, सिद्धि योग, राहुकाल, दिशा शूल और शुभ चौघड़िया समय जानें। बुद्ध पूर्णिमा, वैशाखी पूर्णिमा और विशेष व्रतों की पूरी जानकारी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Apr 30, 2026

Aaj Ka Panchang 1 May 2026

Aaj Ka Panchang 1 May 2026 : आज का पंचांग 1 मई 2026 शुभ मुहूर्त और राहुकाल (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Panchang 1 May 2026 : आज का पंचांग 1 मई 2026 (शुक्रवार) आपके दिन की शुरुआत को शुभ और सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण ज्योतिषीय जानकारी प्रदान करता है। आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा, सत्यपूर्णिमा व्रत और वैशाखी पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

ज्योतिषी मुकेश भारद्वाज ने बताया आज स्वाती नक्षत्र, सिद्धि योग और कई शुभ चौघड़िया समय उपलब्ध हैं, जिनमें नए कार्यों की शुरुआत करना लाभकारी माना जाता है। हालांकि, पश्चिम दिशा में दिशा शूल होने के कारण इस दिशा में यात्रा से बचना चाहिए और राहुकाल (10:30 AM से 12:00 PM) के दौरान महत्वपूर्ण कार्य टालना उचित रहेगा। इस पंचांग में आपको आज के शुभ मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र, योग, करण और जन्म संबंधी विशेष जानकारी विस्तार से मिलेगी।

आज का पंचांग शुक्रवार 1 मई, 2026 | Panchang 1 May 2026 with Rahu Kaal and Choghadiya

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 13 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – शुक्ल

आज का चौघड़िया | Choghadiya Muhurat Today

क्रमचौघड़िया प्रकारसमय अवधिटिप्पणी
1चरसूर्योदय – 7:30 AMशुभ कार्य के लिए उपयुक्त
2लाभ7:30 AM – 9:08 AMशुभ कार्य के लिए उत्तम
3अमृत9:08 AM – 10:46 AMअत्यंत शुभ
4शुभ12:24 PM – 2:02 PMशुभ कार्य के लिए अच्छा
5चर5:17 PM – सूर्यास्तशुभ कार्य के लिए उपयुक्त

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा
तिथि – पूर्णिमा तिथि रात्रि 10.53 तक होगी तदुपरान्त प्रतिपदा तिथि होगी ।
नक्षत्र – स्वाती नक्षत्र अंतरात्रि 4.35 तक होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा ।
योग – सिद्धि योग रात्रि 9.13 तक रहेगा तदुपरान्त व्यतिपात योग रहेगा ।
करण – विष्टि करण दिन 10.03 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – कुमारयोग अंतरात्रि 4-35 से सूर्योदय तक ।
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 10-03 तक, वैशाखी पूर्णिमा, सत्यपूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा व जयंती, पीपल पूनम, (स्वयं सिद्ध अबूझ मुहू्र्त), वैशाख स्नान समाप्त, विश्व मजदूर दिवस, मेला देवयानी साभर (राज.), ग्रीष्मोत्सव समाप्त माऊँट आबू (राज.), यम धर्मराज प्रीत्यर्थ जल-कुंभ दान, श्री कूर्म जयंती, गंधेश्वरी पूजा (ब.),
चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि तुला राशि में होगा ।

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि तुला होगी ।
  • आज अंतरात्रि 4.35 तक जन्म लेने वाले बच्चों का स्वाती नक्षत्र होगा तदुपरान्त विशाखा नक्षत्र होगा ।
  • आज अंतरात्रि 4.35 तक जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा तदुपरान्त ताम्र पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर रू, रे, रो, ता, ती पर रखे जा सकते हैं।

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं। यह सौम्य व भावुक होते हैं। इन्हें देश-विदेश घूमने का शौक होता है, किसी के अधीनस्थ रह कर कार्य करना पसंद करते हैं। यह एक स्थान पर टिक कर नहीं रहते। ये सुंदरता पसंद होते हैं और कलात्मक होते हैं। इनका स्वभाव आकर्षक होता हैं। ये न्यायशील, बुद्धिमान, तर्कशील एवं सर्तक रहने वाला होते हैं।