पंचतत्वों पर आधारित वास्तु एक ऐसी विधा है जिसमें दिशाओं का बहुत महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र में हर स्थान या वस्तु की दिशा से संबंधित नियम बताए गए हैं। ऐसे में रसोई जो हमारे घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है उसकी और उसमें काम आने वाली चीजों का भी वास्तु से गहरा नाता होता है। रसोई में पकाया जाने वाला भोजन आपको शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रखने में एक मुख्य भूमिका निभाता है। इसलिए वास्तु के मुताबिक यदि रसोई की दिशा गलत हो तो उसका नकारात्मक असर घर की महिलाओं पर सबसे पहले होता है। साथ ही सभी सदस्यों के जीवन में भी परेशानियां बढ़ सकती हैं। तो आइए जानते हैं वास्तु अनुसार रसोईघर से जुड़े वास्तु नियम...