Dhanteras 2026 : दिवाली पास आ चुकी है। महापर्व का उत्साह अलग ही दिखाई दे रहा है। दिवाली के स्वागत के लिए घरों में साफ-सफाई और सजावट का काम चल रहा है तो बाजारों में भी रौनक बढ गई है। कहीं रंग-बिरंगी रोशनी और सजावटी सामान की दुकानें सजी हैं तो कहीं दीपक, पूजन सामग्री, मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी हो रही है। इस बार त्योहारों का कैलेंडर भी खास है, क्योंकि दिवाली छह दिनों तक चलेगी। इस दौरान एक ही सप्ताह में धन-संपदा की पूजा, रूप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज जैसे पर्वों के साथ सोमवती अमावस्या का संयोग भी बन रहा है।