scriptआज का लव राशिफल: 3 राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे बड़े बदलाव, मिल सकता है धोखा! | Daily Love Rashifal 4 May 2022: Today Horoscope In Hindi Mesh To Meen | Patrika News

आज का लव राशिफल: 3 राशि वालों की लव लाइफ में आएंगे बड़े बदलाव, मिल सकता है धोखा!

locationनई दिल्लीPublished: May 03, 2022 05:32:04 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

लव राशिफल (Daily Love Rashifal): सभी 12 राशियों के लव राशिफल में आप जानेंगे प्रेमी-प्रेमिका या विवाहित जोड़ों के बीच प्यार बढ़ेगा या प्रेम में रुकावटें आएंगी। साथ ही जानिए वे कौनसी राशियां हैं जिन्हें प्यार में मिल सकता है धोखा!

rashifal 4 may, horoscope today, love astro, love astrology, vogue horoscope, vogue today horoscope, love life tarot, love rashifal, trending widget, love rashifal today, प्रेम राशिफल, love life, love relationship,

आज का लव राशिफल: 3 राशि वालों की लव लाइफ में बड़े बदलाव होने के संकेत, मिल सकता है धोखा!

चंद्र की गणना पर आधारित लव राशिफल में प्रेम और वैवाहिक जीवन में बंधे हुए जातकों के संबंधों के बारे में जानकारी मिलती है। तो आइए जानते हैं प्रेमी-प्रेमिकाओं का आपसी रिश्ता मजबूत होगा या फिर प्यार में कोई रूकावट आ सकती है। इसके अलावा जो लोग विवाहित हैं उनका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा या विवाद पैदा हो सकते हैं…

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज के दिन आपकी मुलाकात अपने भविष्य के जीवनसाथी से होगी। मनचाहा पार्टनर मिलने के योग हैं लेकिन सावधानी बरतना भी जरूरी है क्योंकि धोखे मिलने की संभावना है। वहीं अपने बहुत करीबी मित्रों से सतर्क रहें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज मन में प्रेमी और अपने रिश्ते के प्रति थोड़ी असमंजस की स्थिति रहेगी। वही विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अपने पार्टनर का दिल खुश करने की कोशिश करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): पुराने प्रेम संबंधों की वजह से आपका जीवनसाथी आपसे दूर हो सकता है। वहीं जीवनसाथी से आपके मतभेद भी होंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): जीवन में कोई नया पार्टनर दस्तक दे सकता है। प्यार से रिश्तो में नयापन आएगा। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य है। आपके प्रेमी के प्रति कोई तीसरा आपको भड़काए तो उस पर ध्यान ना दें, इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): काम में व्यस्त रहने के कारण अपने प्रेमी से झगड़ा हो सकता है। आप पार्टनर को उचित समय नहीं दे पाएंगे। पार्टनर की नाराजगी दूर करने के लिए काम के बीच में से थोड़ा समय निकालने की कोशिश करें। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी लेकिन अपने गुस्से पर काबू रखें। जल्दबाजी के कारण काम बिगड़ सकते हैं। आपका दिल किसी पर आ सकता है लेकिन धोखे से बचने के लिए सोच समझ कर आगे बढ़ें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): एकदूसरे की भावनाओं का सम्मान करें वरना प्रेम जीवन में खटास आ सकती है। आपका पार्टनर आपकी बातों पर संदेश जता सकता है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके मन में कोई विदेशी पार्टनर बसा हुआ है तो आज के दिन विवाह से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा अपने पार्टनर की सेहत के प्रति सचेत रहें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): शेयर बाजार में पैसा निवेश करने से जीवनसाथी नाराज हो सकता है। जिससे घर परिवार में भी तनाव रहेगा। वहीं सोच-समझकर ही बोलें वरना आपकी पत्नी नाराज हो सकती है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेमी युगलों के बीच खुशी और ऊर्जा बनी रहेगी। शाम का समय अपने मित्रों के साथ बिताएंगे और पुरानी यादें ताजा होंगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है लेकिन धीरज रखें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): अपने प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ सकते हैं लेकिन अपने क्रोध पर काबू रखने की कोशिश करें। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवनसाथी के साथ नज़दीकियां बढ़ेंगी।

मीन लव राशि (Pisces Love Horoscope): अपने लव पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। प्रेमी की सेहत बिगड़ सकती है। घर-परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होने की संभावना है। आज का दिन पति-पत्नी के लिए भी ज्यादा अनुकूल नहीं है।

यह भी पढ़ें

विनायक चतुर्थी पर इन उपायों से धन-धान्य में वृद्धि के साथ हर मनोकामना पूर्ण होने की भी है मान्यता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो