हर महीने दो चतुर्थी तिथि आती हैं। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी, जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि विनायक चतुर्थी कहलाती है। इस वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। यह विनायक चतुर्थी 4 मई को बुधवार के दिन पड़ रही है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा पाठ और व्रत करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विनायक चतुर्थी पर इन उपायों को करने से कर धन-धान्य में वृद्धि और हर मनोकामना के पूर्ण होने की मान्यता है...