1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: जौ के इन उपायों से घर में सदा बना रहता है मां लक्ष्मी का वास, धन-धान्य प्राप्ति की है मान्यता

Jau Ke Upay: मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं। लेकिन कई बार खूब मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जो आपके जीवन की नकारात्मकता को दूर कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 12 Jun 2022, 10:50 AM IST

jau ke fayde, jau ke upay, jau ke totke, maa lakshmi ko prasann karne ke upay, barley in astrology, barley benefits, astro tips for money, rahu ketu ke upay, rahu ke prabhav se bachne ke upay, ज्योतिष उपाय, जौ के उपाय, धन प्राप्ति के उपाय,

ज्योतिष: जौ के इन उपायों से घर में सदा बना रहता है मां लक्ष्मी का वास, धन-धान्य प्राप्ति की है मान्यता

ज्योतिष शास्त्र में आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने तथा ग्रहों के शुभ प्रभाव में वृद्धि करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपके आसपास मौजूद दैनिक जीवन में काम आने वाली कई वस्तुओं के इस्तेमाल से भी ग्रहों को शांत करने में मदद मिल सकती है। इन्हीं में से एक वस्तु है जौ। हिंदू धर्म में शुभ और पवित्र मानी जाने वाली जौ जिसका उपयोग हवन, पूजा-पाठ जैसे कई मांगलिक कार्यों में भी किया जाता है, उसके ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जो जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...

1. आरोग्य प्राप्ति के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूर्णिमा या अमावस्या के दिन जौ से हवन करना शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव घटने के साथ ही परिवार के लोगों के सेहत भी बेहतर होती है।

2. धन प्राप्ति के लिए
शास्त्रों के अनुसार जौ को स्वर्ण के समान शुद्ध माना गया है। ऐसे में मान्यता है कि आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने और धन प्राप्ति के लिए गरीबों तथा जरूरतमंदों को जौ का दान करना शुभ होता है।

3. राहु के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए
कुंडली में राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति के जीवन में धन, परिवार, करियर आदि संबंधी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए शनिवार के दिन जौ, कच्चा दूध, तिल, कोयला, दूर्वा और तांबा सभी को बहते जल में प्रवाहित कर दें। इसके अलावा शनिवार के दिन कबूतर को जौ खिलाने से भी राहु-केतु के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलने की मान्यता है।

4. सुख-समृद्धि के लिए
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि रोजाना भगवान विष्णु को जो अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहने के साथ ही व्यक्ति को कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

5. मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु
मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-शांति और धन का आशीर्वाद सदा बना रहता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर में किसी भी मांगलिक कार्यक्रम के दौरान कलश या भगवान की मूर्ति के नीचे जौ के दाने रखने से घर पर मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: राशिफल 12 जून 2022: वृष राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ ही भौतिक सुखों में होगी वृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल!