
3 zodiac speciality
Zodiac Astrology : ज्योतिष शास्त्र राशियों व ग्रहों की स्थिति से जातकों के व्यवहार सहित अनेक गुप्त स्थितियों और उनके कारणों का पता लगाया जाता है। यहां तक की इसकी मदद से भविष्य व भूतकाल से जुड़ी कई बातों के बारे में तक जानकारी ली जा सकती है। ज्योतिष का यह संपूर्ण साम्राज्य मुख्यत: ग्रहों के चारों ओर ही घिरा हुआ है। ऐसे में यह जान लेना अति आवश्यक होता है कि हर ग्रह का अपना एक खास स्वभाव होता है और उसी के तहत राशि का स्वभाव भी निर्मित होता है। यहां तक की हर राशि और ग्रह का एक निश्चित देवता भी होता है और हर देवता का अपना एक अलग कार्य भी होता है।
इसी के चलते जातकों की राशि के अनुसार उनके स्वभाव के बारे में आंकलन किया जाता है। उनकी पसंद नापसंद, व्यक्तित्व पर जातक की राशि के साथ ही उसे देखने या उस घर में बैठे ग्रहों की स्थिति का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आज हम 3 ऐसी राशियों के बारे में बात कर रहे हैं, जिनके संबंध में मान्यता है कि इन राशियों से जुड़े जातक जीवन में भाग्य से अधिक कर्म पर विश्वास रखते हैं। वहीं इन जातकों पर न्याय के देवता शनिदेव की सदैव कृपा बनी रहती है। चलिए जानते हैं वे 3 राशियां कौन सी हैं?
वृषभ राशि: राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ का स्वामित्व शुक्र के पास है। वहीं इस राशि वाले लोग अत्यधिक मेहनती होने के साथ ही असंभव किसी भी काम को नहीं मानते। ये अपनी मेहनत से हर चीज को हासिल करने के साथ ही खुद को जल्दी थका हुआ भी महसूस नहीं करते। इनको यह सभी खुबियां शुक्र देव की ओर से प्रदान की जाती हैं। कर्म पर अधिक विश्वास रखने वाले इस राशि के जातकों की समय से काम पूरा करना की आदत होती है। ये मेहनत के बल पर धनवान बनते हैं। ज्योतिष के अनुसार शुक्र और शनि के बीच मित्रता का भाव होने के चलते इस राशि के जातकों पर शनि देव की भी कृपा रहती है।
मकर राशि: शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों पर शनि देव की हमेशा विशेष कृपा बनी रहती है। मकर राशि के लोग कर्मठ और मेहनती होने के साथ ही अपना हर काम समय से पहले पूरा करने की कोशिश करते हैं। ये काफी संघर्षशील होने के अलावा अपने बल पर जीवन में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।
दिमाग के भी काफी तेज होने के साथ ही ये अपनी बुद्धि के बल पर कुछ भी हासिल करने में समर्थ होते हैं। मकर राशि के जातक खुद अपनी किस्मत बनाने में यकीन रखते हैं। जॉब और बिजनेस दोनों से इस राशि के जातक पैसा कमा सकते हैं।
कुंभ राशि: शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि के लोगों का व्यक्तित्व काफी आकर्षक व प्रभावशाली होता है। इस राशि के जातक जब एक बार किसी काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफल होकर ही रहते हैं। इनकी सोच सबसे हटकर होने के साथ ही कोई भी काम इनके लिए नामुमकिन नहीं होता। शनि के प्रभाव से ही इस राशि के जातक कर्म पर किस्मत से ज्यादा भरोसा करते हैं। ये मेहनती होने के साथ ही अपने कठोर परिश्रम से ही आगे बढ़ते हैं। इन लोगों पर धन के मामले में शनि देव की विशेष कृपा रहती है, जिसके कारण इन पर पैसे की कभी कमी नहीं रहती।
Published on:
17 Apr 2022 05:28 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
