कार्तिकेयजी लौटे तो खुद को विजेता बताने लगे, तब शिवजी ने गणेशजी से पृथ्वी की परिक्रमा न करने का कारण पूछा। इस पर गणेशजी ने कहा कि माता पिता के चरणों में ही समस्त लोक हैं। इस जवाब के बाद शिवजी ने गणेशजी को विजेता घोषित किया और देवताओं के संकट को दूर करने की आज्ञा दी और भगवान शिव ने आशीर्वाद दिया कि चतुर्थी के दिन जो तुम्हारा पूजन करेगा, उसे दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों तापों से मुक्ति मिलेगी। इस व्रत से मनुष्य के सभी दुख दूर होंगे और भौतिक सुख पाने से उनका जीवन सुखमय बीतेगा।