scriptआज का राशिफल : इन राशि वाले लोगों की आज चमक सकती है किस्मत | Todays Horoscope : Know your fate | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

आज का राशिफल : इन राशि वाले लोगों की आज चमक सकती है किस्मत

अपनों के व्यवहार से मन दु:खी होगा। किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय करें।

Mar 08, 2018 / 09:51 am

अमनप्रीत कौर

aaj ka rashifal in hindi

Raashifal

मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

अपनों के व्यवहार से मन दु:खी होगा। किसी भी काम को करने से पहले रणनीति तय करें। पारिवरिक समस्याओं का समाधान संभव है। रोजगार में लोभ न करें। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी।
वृषभ – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

गलत निर्णय का गलत नतीजा। व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। योजनाएं फलीभूत होंगी। लेनदेन, कर्ज, खर्च की पूर्णता होगी।
मिथुन – क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह

आप की मेहनत के अनुरूप आप को फल न मिलने से मन दु:खी होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में यश, सफलता मिलने के योग है। संतान से मदद मिलेगी।
कर्क- हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कार्यस्थल पर सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के अवसर आएंगे। धन प्राप्ति के योग हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। व्यापार अच्छा चलेगा। पुराने विरोधी सक्रिय होंगे।
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

दोस्तों से मन की बात होगी। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पारिवारिक मामले अशांत रखेंगे। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक तंगी चिंता में डालेगी। कर्ज से तनाव बढ़ेगा।
कन्या – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

दिन श्रेष्ठ है। व्यावसायिक संबंधों का लाभ मिलेगा। बुद्धि से कार्य में सफलता के योग। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि से संतोष रहेगा। रिश्तेदारों से संबंधों में मर्यादा जरूरी है।
तुला – रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

किसी भी कीमत पर अपना काम करवा लेंगे। जीवनसाथी की मदद से कार्य पूरे होंगे। अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभाने का प्रयास करें। निवेश लाभदायी रह सकेगा।
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, या, यी, यू

आप की कार्यशैली और वाक् चातुर्य से काम पूरे होंगे। व्यावसायिक अनुकूलता रहेगी। निवेश करने में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सुधार की संभावना है।
धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे

दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। शुभ कार्यों में शामिल होने से सुयश एवं सम्मान मिलेगा। पराक्रम बढ़ेगा।
मकर – भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी

राजनीतिक दबाव के कारण होते कार्य अवरुद्ध हो सकते हैं। आज आर्थिक विशेष लाभ होने की संभावना है। परिजनों से अनुकूल समाचार मिलेंगे।
कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आप के अपनों द्वारा प्रताडि़त हो सकते हैं। अपने उद्देश्य की पूर्ति के प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करें। भूमि, आवास की समस्याओं का समाधान होगा।
मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि

आप की दिनचर्या में बदलाव आएगा। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे है। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट रहेगी।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / आज का राशिफल : इन राशि वाले लोगों की आज चमक सकती है किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो