scriptRashifal : सप्ताह के शुरुआत में बना यमघंट अशुभ योग, इन कार्यों को भूलकर भी ना करे | weekly rashifal in hindi today horoscope | Patrika News
धर्म और अध्यात्म

Rashifal : सप्ताह के शुरुआत में बना यमघंट अशुभ योग, इन कार्यों को भूलकर भी ना करे

यमघंट नामक अशुभ योग में यात्रा निषेध मानी जाती हैं। यह कुछ प्रहर का होता है। ऐसे में कुछ राशियां बहुत अधिक प्रभावित होती हैं। जो लग्न अनुसार देखि जा

Nov 12, 2017 / 09:05 am

Deovrat Singh

rashi fal

aj ka rashifal in hindi, weekly rashifal in hindi, rashifal in hindi, today rashifal, daily horoscope,

यमघंट नामक अशुभ योग में यात्रा निषेध मानी जाती हैं। यह कुछ प्रहर का होता है। ऐसे में कुछ राशियां बहुत अधिक प्रभावित होती हैं। जो लग्न अनुसार देखि जा सकती है।

मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मघा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह आंशिक अवरोध उत्पन्न करेगा। कार्य में प्रगति तथा आर्थिक लाभ का योग है। शांति पुष्टि से कार्य निकालें। व्यापारियों के लिए सोम, मंगल, बुध लाभ तथा निवेश के लिए बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति के साथ स्थान परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को राजकीय सेवाओं में अवसर।
शुभ रंग : हल्का गुलाबी, लाल
शुभ अंक : 4, 5 दिशा : ईशान, मध्यपूर्व
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक तथा आर्थिक लाभ के लिए बाहरी अवसर खोजें।
वृष
(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
सम्पत्ति में वृद्धि होगी। कार्य के साथ-साथ व्यवसाय का प्रारूप तैयार होगा। आर्थिक विकास के लिए सुदृढ़ नीति पर ध्यान दें। व्यापारियों के लिए सुदूर क्षेत्र से व्यवसाय के भिन्न-भिन्न अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा में इच्छित पद प्राप्त होने से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को कर्मचारी चयन आयोग में अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : तोतापरी हरा, गहरा लाल
शुभ अंक : 3, 5 दिशा : आग्नेय, मध्य दक्षिण
अनुकूल सलाह : व्यवस्थित रूपरेखा सफलता का सौपान गढ़ सकती है।
मिथुन
(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
वरिष्ठ वर्गोंं के माध्यम से नए क्षेत्र में भाग्य आजमाने का अवसर मिलेगा। सही वातावरण का निर्माण करें। व्यापारियों के लिए कपास, कच्चा सूत आदि क्षेत्र में लाभ के अवसर। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय विश्लेषक पद पर उन्नति का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉर्पोरेट बैंकिंग में बाहरी अवसर मिलेगा।
शुभ रंग : फिरोजी, नीला
शुभ अंक : 4, 6 दिशा : नैऋत्य, मध्यपश्चिम
अनुकूल सलाह : सफलता के लिए विधिवत योजना बनाएं।

कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
समय की पारदर्शिता को समझें। उद्विग्नता से बाहर निकलें। ऊर्जा का संचार करें। योग्यता का सही लाभ लेना सीखें। व्यापारियों के लिए परंपरागत व्यवसाय तकनीकी माध्यम से लाभ देगा। नौकरीपेशा में बौद्धिक योग्यता का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवाओं में राज्य स्तरीय अवसरों की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग : जामुनिया, हल्दी पीला
शुभ अंक : 8, 9 दिशा : वायव्य, उत्तर
अनुकूल सलाह : कार्य प्रणाली का विस्तार दूरदर्शिता से करें।
सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
राशि पर चंद्रमा का गोचर है। मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आएंगी। लाभ के लिए नया निवेश सम्भव होगा। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। अधिक निवेश न करें। नौकरीपेशा में वरिष्ठ वर्ग का मार्गदर्शन मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को गैर शासकीय व्यवस्था में सेवा का अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : सफेद, सिंदूरिया
शुभ अंक : 2, 5 दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर
अनुकूल सलाह : कानूनी समस्याओं का समाधान आपसी सूझ-बूझ से करें।

कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बारहवां चंद्रमा अस्थिरता देगा। मानसिक समस्या उलझाएंगी। मंगलवार की शाम से समय सफलता प्रदान करेगा। सप्ताह मध्य में ही विशेष निर्णय लें। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार आर्थिक दृष्टि से उत्तम। नौकरीपेशा में एचआर के पद का अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को व्यावसायिक बाहरी स्त्रोत में सेवा के अवसर।
शुभ रंग : नारंगी, बैगनी
शुभ अंक : 1, ४ दिशा : मध्यदक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों का विस्तार समय से लाभ देगा।
तुला
(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
अनुकूल समय है। योजनाओं को आकार दें। आर्थिक लाभ के लिए वैदेशिक प्रस्ताव की भरमार रहेगी। व्यापारियों के लिए अन्य क्षेत्रों के व्यवसाय सहयोजन की दृष्टि से अच्छे रहेंगे। नौकरीपेशा में आर्थिक विश्लेषक का पदेन लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को एंटीक, हैरीटेज क्षेत्र में अवसर मिल सकता है।
शुभ रंग : समुद्री हरा, चमकीला सफेद
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : उत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : कार्य की सफलता के लिए नीतिगत ढांचे पर ध्यान दें।
वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
वाहन की प्राप्ति होगी। सम्पत्ति का विषय सुलझेगा। नए व्यवसाय में प्रवेश करने से पहले अच्छी तरह से परिस्थितियों को समझ लें। व्यापारियों के लिए कृषि से संबंधित दोनों ही प्रकार की फसलों का क्षेत्र लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में प्रशासकीय उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को सेन्ट्रल इंटेलीजेंस सेवा में अवसर।
शुभ रंग : केसरिया, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 3, 8 दिशा : मध्यउत्तर, पूर्व
अनुकूल सलाह : सफलता के लिए नई प्रणाली का विकास करें।
धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नवम पंचम का चन्द्रमा मन में ऊर्जा के साथ-साथ चिन्ता के भाव भी देगा। कार्य विशेष के लिए अधिक चिन्ता न करें। आर्थिक लाभ सुरक्षित रहेगा। व्यापारियों के लिए बाजार की स्थिति मिश्रित लाभ देगी। नौकरीपेशा में अकादमिक स्तर पर पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग के लिए धर्म प्रशिक्षु में सेवा के राष्ट्रीय अवसर।
शुभ रंग : काला, आसमानी नीला
शुभ अंक : 3, 7 दिशा : दक्षिण, पश्चिम
अनुकूल सलाह : भागीदारिता का पक्ष लाभकारी साबित हो सकता है।
मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
खड़ाष्टक चंद्रमा रहेगा। दो दिन शांति बनाए रखें। नए कार्य में हाथ न डालें। बुधवार की शाम से लाभकारी समय रहेगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार रेती, सीमेंट, बालू आदि से संबंधित क्षेत्र में सप्ताह मध्य लाभप्रद। नौकरीपेशा में अस्थिरता से परेशानी। महिला तथा छात्रवर्ग को चिकित्सा क्षेत्र में अवसर मिलेगा।
ड्डशुभ रंग : नींबू पीला, गहरा हरा
शुभ अंक : 5, 9 दिशा : मध्यपश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : परिश्रम का लाभ लेने के लिए कूटनीति का भी प्रयोग करना चाहिए।
कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
समसप्तक चंद्रमा अवसरों को बढ़ाएगा। अलग-अलग योजनाएं लाभकारी साबित होगी। व्यवस्थित रणनीति बनाकर लाभ के प्रयास करें। व्यापारियों के लिए धातु से संबंधित बाजार लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में इच्छित पद से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में निजी क्षेत्र से अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : खरबूजी पीला, अंगूरी हरा
शुभ अंक : 6, 8 दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : न्यायिक उलझनों से निकलने का सही समय है।
मीन
(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
समय का लाभ मिलेगा। शनि का प्रभाव पद वृद्धि का संकेत दे रहा है। अवसरों को प्राप्त कर लें। परिवार में स्थान बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए धान्य से संबंधित बाजार लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में बदलाव की स्थिति बनेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय, गैर शासकीय क्षेत्र में शैक्षणिक पद की प्राप्ति का अवसर।
शुभ रंग : कत्थई, सफेद
शुभ अंक : 3, 9 दिशा : मध्यपश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : परिजनों का सहयोग लेते हुए कार्य सफल करें।

Home / Astrology and Spirituality / Religion and Spirituality / Rashifal : सप्ताह के शुरुआत में बना यमघंट अशुभ योग, इन कार्यों को भूलकर भी ना करे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो