scriptराशिफल 24 सितंबर 2022: आज इन लोगों को महंगी पड़ सकती है लापरवाही, पढ़ें पूरा राशिफल | Aaj ka rashifal 24 September 2022 today Horoscope in hindi Aries to Pisces horoscope | Patrika News
धर्म

राशिफल 24 सितंबर 2022: आज इन लोगों को महंगी पड़ सकती है लापरवाही, पढ़ें पूरा राशिफल

24 September 2022 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए सेहत, करियर, धन, वैवाहिक जीवन के लिहाज से कैसा रहेगा शनिवार का दिन…

Sep 23, 2022 / 03:48 pm

Tanya Paliwal

aaj ka rashifal, rashifal 24 september 2022, dainik rashifal, daily horoscope prediction, aries to pisces horoscope today, money and career horoscope, business horoscope today, saturday horoscope, 24 सितंबर 2022 का राशिफल, आज का भविष्यफल, शनिवार का राशिफल,

राशिफल 24 सितंबर 2022: आज इन लोगों को महंगी पड़ सकती है लापरवाही, पढ़ें पूरा राशिफल

Rashifal 24 September 2022: ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। वहीं दैनिक राशिफल में आप जानते हैं अपने हर दिन की घटनाओं का भविष्यफल। तो अब आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा शनिवार का दिन…

मेष राशि: आज इस राशि के व्यवसायियों को काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी। धन संबंधी काम बनेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

वृष राशि: आज वृष राशि के लोगों को कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में खटास कम होगी। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि: इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनकी शादी की बात बन सकती है। नए व्यवसायिक काम के लिए दिन अनुकूल है। मित्र की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

कर्क राशि: आज शेयर मार्केट और संपत्ति में निवेश के लिए दिन शुभ है। प्रेम जीवन का आनंद उठा सकेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं। किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है।

सिंह राशि: आज नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव हो सकता है। कारोबार को बढ़ाने के लिए दूसरे लोगों पर निर्भर ना रहें।

कन्या राशि: आज मेहनत के अनुरूप ही लाभ प्राप्त होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज के दिन किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में घरवालों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि: भाई-बहन के रिश्ते मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आज के दिन प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में निवेश आपको आगे लाभ दिला सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: आज दफ्तर में आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। हर किसी पर भरोसा ना करें। जरूरी कागजात साइन करने से पहले अच्छी तरह पढ़ लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के साथ वाहन खरीदने के योग बनते नजर आ रहे हैं। शादीशुदा लोगों का दिन शुभ रहेगा। बच्चों की तरफ से संतुष्ट रहेंगे। वाद-विवाद की स्थिति में नहीं पड़ें।

मकर राशि: आज दफ्तर में बिना बात के कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सतर्क रहें। अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बना कर चलें। पुरानी किसी बीमारी से आराम मिल सकता है। मूड ठीक रहेगा।

कुंभ राशि: आज कुंभ वालों के किसी भी काम ने अड़चन नहीं आएगी। व्यवसायिक विस्तार होगा। आर्थिक लाभ होगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि: आज आपको अपनी मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलेगा। परिवार में कोई तनातनी हो तो अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में कुछ चिंता हो सकती है। कानूनी कार्यों में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें – करोड़ों में खेलते हैं ऐसे लोग जिनके हाथ में होती है ये रेखाएं

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8dxlda

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / राशिफल 24 सितंबर 2022: आज इन लोगों को महंगी पड़ सकती है लापरवाही, पढ़ें पूरा राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो