ये भी पढ़ें- आपका स्वभाव बताएंगे आपके बाल, शुभ नहीं होते ऐसे केश सोमवार : इस दिन जन्म लेने वाले लोग मूडी स्वभाव के होते हैं। इस दिन जन्मे लोग भाग्य के मामले में उतार चढ़ाव देखते हैं लेकिन शादी के बाद इनके भाग्य बेहतर हो जाता है।
मंगलवार : इस दिन जन्म लेने वाले लोग क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन्हें अचानक बहुत तेज गुस्सा आता है। माना जाता है कि इस दिन जन्म लेने वाले लोग अगर गुस्से पर कंट्रोल रखें तो जीवन में सब कुछ पा लेते हैं।
बुधवार : बुधवार को जन्म लेने वाले लोग हर काम को सही तरीके से करते हैं। हर काम में किस्मत भी इनका साथ देती है। गुरुवार : जिन लोगों का जन्म गुरुवार के दिन होता है, वैसे लोगों का भाग्य हमेशा साथ देता है। इस दिन जन्मे लोग मिलनसार होते हैं और जल्द ही लोगों पर विश्वास कर लेते हैं।
शुक्रवार : इस दिन जन्म लेने वाले लोग विनम्र प्रवृति के होते हैं। माना जाता है कि शुक्रवार के जन्मे लोग आध्यात्मिक होते हैं। शनिवार : इस दिन जन्म लेने वाले लोग संघर्ष वाला जीवन जीते हैं और बहुत ही मेहनती होते हैं। अपनी मेहनत के दम पर ये लोग सफलता प्राप्त करते हैं।
रविवार : रविवार को जन्म लेने वाले लोग स्वभाव कुशल होते हैं। इस दिन जन्म लेने वाले लोग समाज में खूब नाम कमाते हैं। नोट : उक्त बातें सभी पर लागू नहीं होती!