scriptधनतेरस पर खरीदेंगे ये 5 चीज तो आपके घर में सौभाग्य की जगह आ जाएगा दुर्भाग्य | Dhanteras 2019: do not shoping these thing on dhanteras | Patrika News
धर्म

धनतेरस पर खरीदेंगे ये 5 चीज तो आपके घर में सौभाग्य की जगह आ जाएगा दुर्भाग्य

धनतेरस के मौके पर खरीदारी का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था।

Oct 14, 2019 / 12:18 pm

Devendra Kashyap

dhanteras_2019.jpg

Even before Dhanteras, many auspicious occasions are being made for shopping

25 अक्टूबर को धनतेरस है। इस मौके पर खरीदारी का विशेष महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। यही कारण है कि इस दिन लक्ष्मी-गणेश के अलावा भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।

कहा जाता है इस दिन कुछ न कुछ नया चीज घर में जरूर लाना चाहिए। यही कारण है कि धनतेरस के दिन गरीब हो या धनवान, सभी लोग अपनी क्षमता के अनुसार वस्तुएं जरूर खरीदते हैं।
ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि इस दिन क्या खरीदना चाहिए। माना जाता है कि धनतेरस के दिन अगर कुछ चीजों की खरीदारी की जाए तो घर में सौभाग्य की जगह दुर्भाग्य आ जाता है। आइये जानते हैं कि धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए।

लोहा: मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन लोहा का सामान नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप धनतेरस के दिन लोहे का सामान घर लाना चाहते हैं तो उसका भुगतान एक दिन पहले ही कर दें।
कांच: धनतेरस के दिन कांच से बनी वस्तु भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कांच को राहु का प्रतिक माना जाता है। अगर धनतेरस के दिन कांच से बनी वस्तु घर लाते हैं तो आपके घर में राहु का वास हो जाएगा और घर में गरीबी आने से कोई नहीं रोक सकता।

गिफ्ट: दिवाली की तरह धनतेरस के मौके पर भी लोग एक दूसरे गिफ्ट भी देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता है। अगर किसी को गिफ्ट देना ही है तो धनतेरस के एक दिन पहले या एक दिन बाद दें। क्योंकि धनतेरस के दिन अगर किसी को गिफ्ट देते हैं तो माना जाता है कि आप अपने घर की लक्ष्मी को किसी और को दे रहे हैं।

बर्तन की खरीदारी: धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करना शुभ माना जाता है लेकिन उस बर्तन को भूलकर भी खाली लेकर घर नहीं आएं। बर्तन में पानी या दूसरी चीजों से भरकर ही घर लाएं। ऐसा करने से घर की तीजोरी कभी खाली नहीं रहती है।

स्टील के बर्तन: धनतेरस के दिन स्टील का बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि स्टिल का बर्तन लोहे का ही एक रूप है और इसे अशुभ माना जाता है।


काले रंग की वस्तु ना खरीदें: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस एक शुभ दिन है। इस दिन काले रंग की वस्तु की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ना ही इस दिन धारदार चीजें ( चाकू, कैंची आदि ) खरीदनी चाहिए। इन सब चीजों को अशुभ माना जाता है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / धनतेरस पर खरीदेंगे ये 5 चीज तो आपके घर में सौभाग्य की जगह आ जाएगा दुर्भाग्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो