scriptअयोध्या में ‘खास दिवाली’, 5 लाख 51 हजार दीयों से रोशन होगी राम नगरी | Diwali 2019: deepotsav will be held today in ayodhya | Patrika News
धर्म

अयोध्या में ‘खास दिवाली’, 5 लाख 51 हजार दीयों से रोशन होगी राम नगरी

आज छोटी दिवाली है। राम नगरी अयोध्या में आज अद्भुत अलौकिक दीपोत्सव का आयोजन होगा। 5 लाख 51 हजार से जगमग होगी राम नगरी।

भोपालOct 26, 2019 / 11:10 am

Devendra Kashyap

ayodhya12.jpg
आज छोटी दिवाली है। राम नगरी अयोध्या में आज अद्भुत अलौकिक दीपोत्सव का आयोजन होगा। 5 लाख 51 हजार से जगमग होगी राम नगरी। अयोध्या में लगातार तीसरे साल भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार की शाम सरयू तट और पूरे अयोध्या में 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे।
ayodhya.jpg
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी पटेल, फिजी की उपसभापति और सांसद वीना भटनागर और योगी कैबिनेट के मंत्री और अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।

ayodhya1234.jpg
शनिवार की शाम 7.30 बजे तक सरयू के सभी घाटों और अयोध्या में लगभग 5.51 लाख दीये जलाए जाएंगे।
ayodhya1.jpg
हेलीकॉप्टर से आएंगे राम-लक्ष्मण और सीता

पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकॉप्टर से भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूप सरयू तट पर उतरेंगे। रामकथा पार्क में सीएम योगी आदित्यनाथ इन्हें तिलक लगाकर स्वागत करेंगे।
ayodhya12345.jpg
सड़कों पर दिखेंगी झांकियां

अयोध्या की सड़कों पर सात देशों की रामलीला आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इसमें भगवान राम के जन्म से लेकर राज्याभिषेक तक दिखाए जाएंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / अयोध्या में ‘खास दिवाली’, 5 लाख 51 हजार दीयों से रोशन होगी राम नगरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो