scriptअगर आपको भी मिल रहे हैं इस तरह के संकेत तो समझ लीजिए कि मिलने वाला है ढेर सारा धन | Good Luck: if you see these thing in morning | Patrika News
धर्म

अगर आपको भी मिल रहे हैं इस तरह के संकेत तो समझ लीजिए कि मिलने वाला है ढेर सारा धन

अच्छा समय शुरू होने से पहले अच्छी चीजों का अनुभव होने लगता है।

भोपालFeb 27, 2020 / 02:42 pm

Devendra Kashyap

good_luck.jpg
किसी भी इंसान का जब भाग्य बदलने वाला होता है तो उससे पहले ही उसके जीवन में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। माना जाता है कि अगर अच्छा समय शुरू होने वाला होता है तो अच्छी चीजों का अनुभव होने लगता है। अगर उसके जीवन में बुरा वक्त आने वाला होता है तो किसी न किसी रूप में बुरे कार्य की शुरुआत हो जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसी बातें और संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका अगर आपको भी अपने जीवन में में हो रहा है तो समझ जाएं कि बहुत जल्द ही आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।

अगर सुबह के समय किसी मंदिर में भजन-कीर्तन, शंख और घंटी की आवाज आपको सुनाई पड़ती है तो यह बहुत ही शुभ मानी जाती है।

शंख और घंटी की आवाज को भगवान की प्रिय आवाज माना जाता है और रोजाना इन आवाजों को सुनना जीवन को सकारात्मकता की ओर अग्रसर करता है।
सुबह के समय किसी गाय के दर्शन हो जाए तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है।

अगर सफेद या गेहूंए रंग की गाय नजर आती है तो यह और भी ज्यादा शुभ मानी जाती है। माना जाता है कि इससे जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा हो रही है।
सुबह के समय चिड़िया का दिखाई देना या आवाज सुनना बहुत अच्छा माना जाता है, यह एक शुभ संकेत है।

घर से ऑफिस जाते वक्त हाथी का दिखाई देना भी अच्छा माना जाता है। साथ ही अगर कोई पुराना मित्र मिल जाए तो यह भी एक शुभ संकेत है।
सुबह के समय हवन कुंड की अग्नि दिखाई देना भी एक शुभ संकेत माना जाता है क्योंकि शास्त्रों में अग्नि को पूजनीय माना जाता है।

सुबह के समय उगते हुए सूर्य के दर्शन करना भी शुभ माना जाता है।
अगर सुबह के समय कोई नवविवाहित महिला नजर आए तो यह भी शुभ संकेत माना जाता है। माना जाता है कि इससे जीवन में शुभ कार्यों की शुरुआत होने वाली है।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / अगर आपको भी मिल रहे हैं इस तरह के संकेत तो समझ लीजिए कि मिलने वाला है ढेर सारा धन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो