scriptचंद्रग्रहण के साथ इस बार सावन की शुरुआत, भोले बाबा के पूजन और दर्शन के समय में होंगे बदलाव | lunar eclipse 2019 : savan start with chandra grahan | Patrika News
धर्म

चंद्रग्रहण के साथ इस बार सावन की शुरुआत, भोले बाबा के पूजन और दर्शन के समय में होंगे बदलाव

lunar eclipse 2019 :इस बार आषाढ़ पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया है। देर रात तक ग्रहण रहने के कारण सावन के पहले दिन पूजा पाठ के समय में बदलाव रहेगा।

Jul 09, 2019 / 11:56 am

Devendra Kashyap

savan

चंद्रग्रहण के साथ इस बार सावन की शुरुआत, भोले बाबा के पूजन और दर्शन के समय में होंगे बदलाव

इस बार आषाढ़ पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण ( lunar eclipse ) का साया है, यही कारण है कि 16 जुलाई की शाम से पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा, जिसका प्रभाव सावन ( savan ) के पहले दिन भगवान शिव के दर्शन और पूजन पर भी पड़ेगा। दरअसल, 17 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। देर रात तक ग्रहण रहने के कारण सावन के पहले दिन पूजा पाठ के समय में बदलाव रहेगा।
चंद्रग्रहण के समय और सूतक काल

चंद्रग्रहण ( chandra grahan ) 16 जुलाई की देर रात 1.31 बजे से शुरू होगा जबकि इसका मोक्ष रात 4.30 बजे होगा। यह चंद्रग्रहण पूरे भारत में देखा जा सकता है। यही कारण है कि इसका असर पूजा-पाठ पर भी पड़ेगा। भारत में चंद्रमा 17 जुलाई की सुबह करीब 5.25 बजे अस्त होगा।
ये भी पढ़ें- सावन माह में करें यह उपाय, आपकी हर मनोकामना पूर्ण करेंगे महादेव

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, चंद्रग्रहण में 9 घंटे पहले से सूतक लग जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ तो दूर मूर्ति स्पर्श भी मना ही रहता है। यही नहीं, इस दौरान वृद्ध रोगी को छोड़कर दूसरे लोगों के लिए भोजन भी मना रहता है। ऐेसे में ग्रहण के कारण सुबह में भगवान की मंगल आरती और पूजन के समय में बदलाव होगा। सबसे खास बात ये है कि सावन शुरू होने के साथ ही सूर्य राशि बदलकर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / चंद्रग्रहण के साथ इस बार सावन की शुरुआत, भोले बाबा के पूजन और दर्शन के समय में होंगे बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो