scriptशुक्रवार को कुछ खाएं या न खाएं लेकिन इस चीज को जरूर खाएं, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा! | must eat these things on friday | Patrika News
धर्म

शुक्रवार को कुछ खाएं या न खाएं लेकिन इस चीज को जरूर खाएं, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

सप्ताह के सातों दिन का अलग-अलग महत्व है।

भोपालNov 14, 2019 / 03:39 pm

Devendra Kashyap

curd_friday.jpg
यूं तो सप्ताह के हर दिन को शुभ माना जाता है। सप्ताह के सातों दिन का अलग-अलग महत्व है। कई बार हमलोग दिन की शुभता को देखते हुए महत्वपूर्ण काम करते हैं। इसके बार में शास्त्रों में भी बताया गया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिन के हिसाब से उपाय करने से कार्य जल्द सफल हो जाते हैं। आइये जानते हैं कि दिन के हिसाब से कौन से कार्य करने के बाद हमें घर से बाहर निकलना चाहिए ताकि हमारे कार्य सफल हा जाएं।

सोमवार: अगर सोमवार को किसी काम से बाहर जा रहे हैं तो जाने से पहले शीशे में अपना चेहरा जरूर देखें। ऐसा करने से आपका कार्य सफल हो जाएगा।

मंगलवार: मंगलवार को घर से निकलने से पहले बेसन का लड्डू खाकर निकलें क्योंकि मंगलवार का दिन हनुमानजी का दिन है। अगर इस दिन बेसन का लड्डू या गुड़ खाकर बाहर निकलते हैं तो सबकुछ मंगल होगा।
बुधवार: घर से निकलने से पहले हरा धनिया का पत्ता खाएं। माना जाता है कि हरा धनिया का पत्ता हर काम को सफल बनाने में मदद करता है।

गुरुवार: आज के दिन घर से निकलने से पहले सरसों का कुछ दाने मुंह में जरूर डाल लें। ऐसा करने से आपको सफलता मिलेगी।
शुक्रवार: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को सफेद चीजें बहुत ही पसंद है। आज के दिन घर से बाहर निकलने से पहले दही जरूर खाएं।
शनिवार: इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर तरह के उपाय करते हैं। अगर आप आज के दिन को शुभ बनाना चाहते हैं तो घर से निकलने से पहले अदरक और घी खाकर निकलें।
रविवार: आज के दिन को सफल बनाने के लिए घर से निकलने से पहले अपने पास पान का पत्ता जरूर रखें।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / शुक्रवार को कुछ खाएं या न खाएं लेकिन इस चीज को जरूर खाएं, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो