scriptNag Panchami 2022: नाग पंचमी पूजन के बाद जरूर पढ़ें ये कथा, सात पीढ़ियों तक सर्पदंश के भय से मुक्ति मिलने की है मान्यता | nag panchami 2022: Must read this story after worship for the blessings of Nag Devta | Patrika News
धर्म

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पूजन के बाद जरूर पढ़ें ये कथा, सात पीढ़ियों तक सर्पदंश के भय से मुक्ति मिलने की है मान्यता

Nag Panchami Katha: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 2 अगस्त 2022 को नाग पंचमी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन नाग देवता के पूजन के बाद यह कथा अवश्य पढ़नी चाहिए तभी पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।

Aug 02, 2022 / 10:30 am

Tanya Paliwal

nag panchami 2022, nag panchami 2022 date, nag panchami katha, nag panchami katha in hindi, nag panchmi kyon manae jaati hai, nag panchami 2022 ki hardik shubhkamnaye, nag panchami story

Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पूजन के बाद जरूर पढ़ें ये कथा, सात पीढ़ियों तक सर्पदंश के भय से मुक्ति मिलने की है मान्यता

नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आता है। इस साल आज के दिन 2 अगस्त 2022 को मंगलवार के दिन नाग पंचमी मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सर्प देवता की विधि-विधान से पूजा और अभिषेक से जीवन के सभी भय दूर होते हैं तथा आपके भीतर आध्यात्मिक शक्ति उत्पन्न होती है। वहीं पूजन के बाद कथा पढ़ने की भी परंपरा है। नाग पंचमी को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति नाग पंचमी की कथा पढ़ता या सुनता है उसकी सात पीढ़ियों को सर्पदंश का डर नहीं सताता। तो आइए जानते हैं नाग पंचमी की कथा…

कथा 1-
पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में किसी गांव में एक किसान रहता था जिसके दो पुत्र और एक पुत्री थी। वह किसान बहुत मेहनत करता था। एक दिन जब रोजाना की तरह किसान हल जोत रहा था तो भूलवश उसने वहां एक नागिन के अंडों को कुचल दिया। उस समय नागिन वहां नहीं थी लेकिन जब वह वापस आई तो अपने अंडों को नष्ट पाकर क्रोधित हुई और तभी किसान से बदला लेने का निश्चय कर लिया।तब उस नागिन ने घर पर किसान के दोनों पुत्रों को डस लिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

हालांकि वह उसकी पुत्री को न डस सकी क्योंकि किसान की बेटी उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थी। अगले दिन दोबारा जब पुत्री को डसने की मंशा से नागिन किसान के घर आई तब किसान की बेटी ने नागिन के सामने कटोरी में दूध रख दिया और क्षमा याचना करने लगी। किसान की बेटी को माफी मांगता देख नागिन खुश हुई और उसके दोनों भाइयों को भी जिंदा कर दिया। यह घटना सावन में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुई थी तभी से इस दिन नागों की पूजा की जाने लगी।

कथा 2-
एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार एक राजा था जिसकी पत्नी गर्भवती थी। पत्नी को फल खाने की इच्छा हुई तो उसने राजा को जंगल से लाने के लिए कहा। राजा जंगल से करैली तोड़ रहा था कि तभी वहां नाग देवता प्रकट हुए और राजा से बोलने लगी कि तुमने मेरी रजामंदी के बिना करैली क्यों तोड़ी। राजा ने इसके लिए नाग देवता से माफी मांगी लेकिन उन्होंने राजा की एक नहीं सुनी। राजा ने नाग देवता से कहा कि, उसकी पत्नी गर्भवती है और वह उसे वचन देकर आए हैं इसलिए करैली कर ले कर जाना चाहते हैं।

नाग देवता ने राजा के सामने शर्त रखी कि वह करैली घर लेकर जा सकता है लेकिन इसके बदले में राजा की पहली संतान नाग देवता को देनी पड़ेगी। उस समय राजा को कुछ भी समझ नहीं आया और वह नाग देवता को वादा करके घर लौट आया।

घर आकर पूरा वृतांत राजा ने रानी को सुनाया। फिर रानी ने एक बेटे और एक बेटी का जन्म दिया। तब कुछ ही दिनों बाद नाग देवता राजा के घर वचन के अनुसार उसकी संतान लेने पहुंच गए। लेकिन राजा ने कहा कि, मेरी पहली संतान पुत्री है पर मैं उसे मुंडन के बाद ही दूंगा। नाग देवता वहां से चले गए। फिर वह दोबारा आए तो राजा ने कहा कि मेरी पुत्री के विवाह के बाद आना तभी दूंगा। लेकिन नाग देवता ने सोचा कि बेटी के विवाह पश्चात तो बाप का उस पर कोई हक नहीं होता। इसलिए उसी समय नाग ने राजा की बेटी को ले जाने का सोच लिया।

फिर एक दिन नाग देवता राजा की बेटी को उठाकर ले गए। राजा ने जैसे ही यह जाना तो दुख के कारण उसकी मृत्यु हो गई। राजा की मृत्यु की बात पता चलने पर रानी भी शोक से मर गई। अब घर में केवल राजा का पुत्र ही बाकी था जिसको उसके रिश्तेदारों ने लूट लिया और भिखारियों की तरह इधर-उधर भटकने लगा। एक दिन भीख मांगते हुए राजा का बेटा अपनी बहन के पास नाग के घर पहुंच गया। तब उसकी बहन ने अपने भाई को पहचान कर अपने साथ ही रख लिया। इसके बाद दोनों भाई-बहन एक साथ प्रेम से रहने लगे। मान्यता है कि तभी से नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें

Nag Panchami 2022: 2 अगस्त को मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा की सामग्री और विधि

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पूजन के बाद जरूर पढ़ें ये कथा, सात पीढ़ियों तक सर्पदंश के भय से मुक्ति मिलने की है मान्यता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो