scriptइन राशि वालों को आज मिल सकती है अपार सफलता | Todays horoscope, know what your star says | Patrika News
धर्म

इन राशि वालों को आज मिल सकती है अपार सफलता

परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बड़े निवेश से बचे।

Mar 22, 2018 / 10:02 am

अमनप्रीत कौर

saharanpur news

rashifal

मेष – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में बड़े निवेश से बचे। संतान के पक्ष में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का तबादला हो सकता है।
वृषभ – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो

झूठ बोलकर खुद नुकसान कर बैठेंगे। विलासिता के सामानों पर भारी खर्च की उम्मीद है। नए संबंधों से लाभ मिलेगा। तेल, तिलहन, अनाज और वस्त्रों के व्यवसाई लाभान्वित होंगे।
मिथुन – क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह

व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। कार्य की अधिकता से व्यस्त रहेंगे।
कर्क – हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

मानसिक तनाव आज शांत होगा। कई दिनों से जो कार्य रुके हुए थे वे आज सहज ही हो जाएंगे। जिस व्यक्ति के बारे में आप सोच रहे हैं। वह आज मिल सकता है। पुराना दिया हुआ पैसा आज मिलने वाला है।
सिंह – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे

आप की कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बनते-बनते टल सकते हैं। करियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे।
कन्या – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

ंसारे काम अटके रहेंगे। भूमि में निवेश से लाभ होगा। अपनी बात को अधिकारी वर्ग को समझाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास में कमी के चलते योग्यता अनुसार सफलता नहीं मिलेगी।
तुला – रा,री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

नए संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। किसी का बेसब्री से इंतजार होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक धन लाभ संभव।
वृश्चिक – तो, ना, नी, नू, या, यी, यू

अपने से बड़ों की राय आप को सफलता के रास्ते दिखाएगी। अपने करियर में बदलाव लाना चाहते हैं। वैवाहिक अड़चने दूर करने के लिए भोमाय नमह का नियमित जाप करें। लाभ होगा।
धनु – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे

पारिवारिक समारोह में जाने के योग हैं। संतान की पढ़ाई को लेकर चितिंत रहेंगे। राजकार्य से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर माहौल सामान्य रहेगा।
मकर – भो, जा, जी, जू, खा, खू, गा, गी

अपने बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें। आप की मनमर्जी से नुकसान हो सकता है। मेहनत करें। भाग्य बदल जाएगा। समय रहते कार्य पूरा करें। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कुम्भ – गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश करेंं। वाणी संयम रखें। जीवन खुदबखुद सुधर जाएगा। नए व्यापारिक सौदे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में उन्नति सम्भव।
मीन – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि

आपको कोई भी समझ नहीं पाया है। कभी क्या कभी क्या एक मत नहीं रहते। संतान के कार्यों में व्ययवृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता व आलस्य रहेंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / इन राशि वालों को आज मिल सकती है अपार सफलता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो