scriptवास्तु शास्त्र: घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न रखें ये चीजें | Vastu: Never keep these things at the main entrance of the house | Patrika News
धर्म

वास्तु शास्त्र: घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न रखें ये चीजें

Vastu Tips For Main Door: वास्तु शास्त्र में प्रवेश द्वार को घर का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यहीं से होकर आपके घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऐसे में इन चीजों को कभी भी घर के मुख्य दरवाजे पर रखना शुभ नहीं माना जाता है।

नई दिल्लीJun 13, 2022 / 06:37 pm

Tanya Paliwal

vastu tips for main door, vastu tips for main gate, vastu shastra for main entrance gate, main gate vastu tips, main door par kya nahi rakhe, money plant at main door, mukhya darwaja vastu, घर का मुख्य द्वार और वास्तु,

वास्तु शास्त्र: घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न रखें ये चीजें

घर का मुख्य द्वार केवल आने जाने का रास्ता ही नहीं होता बल्कि घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा का प्रवाह भी यहीं से होता है। जहां वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार की दिशा का बड़ा महत्व बताया गया है। वहीं कई ऐसे चीजों के बारे में भी जानकारी दी गई है जिन्हें घर के मुख्य दरवाजे पर रखने से ना केवल नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है बल्कि घर के लोगों की सुख-समृद्धि पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु अनुसार किन चीजों को घर के मुख्य द्वार पर नहीं रखना चाहिए…

1. मनी प्लांट
आजकल बहुत से लोग सजावट के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर तरह-तरह के पौधे लगाने लगे हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार पेड़-पौधों को सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है और सबका अलग महत्व है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर मनी प्लांट रखना शुभ नहीं माना जाता। क्योंकि इससे परिवार वालों की जेब का पैसा व्यर्थ की चीजों के खर्च होने की संभावना बढ़ जाती है और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कंटीले पौधों को भी घर के मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए।

2. लाफिंग बुद्धा
यूं तो फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक घर में लाफिंग बुद्धा रखने से गुडलक और समृद्धि में वृद्धि की मान्यता है। लेकिन वास्तु के अनुसार घर के प्रवेश द्वार पर लाफिंग बुद्धा की ऐसी मूर्ति कभी नहीं रखनी चाहिए जिसका मुंह घर के बाहर की तरफ हो। क्योंकि माना जाता है कि घर के बाहर की तरफ मुंह करके लाफिंग बुद्धा रखने से घर का पैसा बाहर जाता है।

3. मां लक्ष्मी की मूर्ति
शास्त्रों में लक्ष्मी माता को धन की देवी के रूप में मानकर उनका पूजन किया जाता है और उनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी मां लक्ष्मी की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी की मूर्ति लगाने से घर के लोगों की आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुंचता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें

ज्योतिष: इनकी तरफ पैर करने से छिन सकती है जीवन की सुख-शांति

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / वास्तु शास्त्र: घर के मुख्य द्वार पर भूलकर भी न रखें ये चीजें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो