scriptइस सप्ताह इन राशियों की हो जाएगी मौज, करने होंगे ये छोटे-छोटे उपाय | Weekly horoscope prediction in hindi | Patrika News
धर्म

इस सप्ताह इन राशियों की हो जाएगी मौज, करने होंगे ये छोटे-छोटे उपाय

इस सप्ताह ग्रहों की अनुकूल गति के कारण सभी लोगों को कुछ न कुछ फायदा होगा

Oct 22, 2017 / 04:43 pm

सुनील शर्मा

weekly horoscope, aaj ka rashifal in hindi

weekly horoscope aaj ka rashifal

इस सप्ताह ग्रहों की अनुकूल गति के कारण सभी लोगों को कुछ न कुछ फायदा होगा। धैर्य रखते हुए गंभीरता के साथ परिश्रम में जुटे रहने से सफलता अवश्य मिलेगी।

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
विशाखा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह अस्थिरता लिए हुए है। बुधवार से आंशिक अनकू लता राहत प्रदान करेगी। व्यापारियों के लिए गुरुवार का दिन आर्थिक दृष्टि से उत्तम। नौकरीपेशा में अस्थिरता किन्तु सफलता के साथ प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में परिवर्तन के साथ आगे बढ़ें।
वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
प्रसन्नता वाला समय है। त्योहार के सकारात्मक वातावरण का आनंद उठाते हुए आगे बढ़ें। व्यावसायिक निश्चिंतता रहेगी। व्यापारियों के लिए निरंतर लाभ का समय रहेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति तथा इच्छित पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को इंटीरियर डेकोरेशन के साथ-साथ एक्स्टीरियर डेकोरेशन का लाभ मिलेगा।
मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
खड़ाष्टक चंद्रमा मानसिक कष्ट दे सकता है। सप्ताह मध्य में बड़ी वस्तु की उपलब्धि प्रसन्नता देगी। कार्य के संदर्भ में बाहरी यात्रा। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्रवार संबंधित क्षेत्रों में आर्थिक गति बढ़ाएंगे। नौकरीपेशा में प्रबंधकीय पद का लाभ प्राप्त होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉर्पोरेट बैकिंग में अवसर मिल सकता है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विदेश के संदर्भ में निवेश की योजना बनेगी। मित्र का सहयोग मिल सकता है। आधुनिक तकनीक का क्षेत्र श्रेष्ठ साबित हो सकता है। व्यापारियों के लिए जलीय उपक्रम वाले क्षेत्र जैसे डिस्टल वाटर, आरओ प्लांट से संबंधित व्यापार लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में आकस्मिक पद लाभ से प्रसन्नता। महिला तथा छात्रवर्ग सफल।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भावनात्मक संबंध बढ़ेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। शीघ्रता में निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक समस्या का निराकरण होगा। व्यापारियों के लिए धातु से संबंधित प्राचीन परंपरा का क्षेत्र लाभ देगा। नौकरीपेशा में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय सेवा में अवसर।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नवम पंचम का चंद्रमा मिश्रित लाभ प्रदान करेगा। मानसिक संतुष्टि होगी। अतिरिक्त ऊर्जा का संचार होगा। सप्ताह में अनुकूलता अनुभव होगी। व्यापारियों के लिए कॉपर-गोल्ड लाइन निवेश की दृष्टि से बेहतर है। किन्तु ध्यान रखकर आगे बढ़ें। नौकरीपेशा में लाभ की स्थिति। महिला तथा छात्रवर्ग को उच्च पद।
तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
क्षेत्र विशेष में पहचान बढ़ेगी। लोकप्रियता का लाभ मिलेगा। व्यवहार में मधुरता लोगों को मुरीद बनाएगी। ऊर्जा का लाभ लें। व्यापारियों के लिए चांदी, कांसा, जिलेट से जुड़ी वस्तु का बाजार लाभ देगा। नौकरीपेशा में वैदेशिक अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता। कोई भी लंबी यात्रा करने से पहले अच्छे-बुरे पर विचार जरूर करें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
राशि पर चन्द्रमा का गोचर कार्य में नवीनता बढ़ाने के लिए प्रभाव बढ़ाएगा। विशिष्टता पर निगाह रहेगी। कार्य विशिष्ट शैली में सम्पन्न करेंगे। व्यापारियों के लिए कृषि तथा रसायन से संबंधित क्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग। नौकरीपेशा में इच्छित पद। महिला तथा छात्रवर्ग को अद्र्धशासकीय सेवाओं में अवसर मिलेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कुछ-कुछ जगह अस्थिरता रहेगी। आध्यात्मिक क्षेत्र से लाभ तथा ऊर्जान्वित होने का अनुभव। नए क्षेत्र में निवेश की योजना बनेगी। व्यापारियों के लिए धान्य का बाजार उच्चावचन के साथ लाभ देगा। नौकरीपेशा में सफलता। महिला तथा छात्रवर्ग को वैदेशिक सेवाओं में दूर संचार, लोक प्रशासन, निजी प्रशासन में अवसर मिलेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
नई ऊर्जा का अनुभव होगा। मित्रों के माध्यम से कार्य शैली में बदलाव लाएंगे। कार्य क्षेत्र में विकास के मार्ग खुलेंगे। व्यापारियों के लिए कच्चा स्क्रैप का काम लाभ देगा। कोयला भी लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में मेहनत का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को नगरीय प्रशासन में सेवा के अवसर मिल सकता है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। पुरानी योजनाओं में नए आकार देना होगा। विधिवत कार्य शैली का विस्तार करना होगा। निवेश के पूर्व सोचें। व्यापारियों के लिए लाभ का समय है। क्षेत्र का आकार बढ़ा सकते हैं। नौकरीपेशा में कनिष्ठों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। महिला तथा छात्रवर्ग को परिश्रम का फल मिलेगा।
मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मांगलिक कार्य व सफलता क? योग ग है। परिवार में विवाह का आयोजन बनेगा। स्वयं के लिए भी कुछ नया करने का मन होगा। व्यापारियों के लिए पारंपरिक शैली के सभ्यता से संबंधित क्षेत्र में व्यवसाय के योग। वरिष्ठों के माध्यम से पदोन्नति व लाभ। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता।

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / इस सप्ताह इन राशियों की हो जाएगी मौज, करने होंगे ये छोटे-छोटे उपाय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो