scriptMP Board Result 2019 : जानिए कब जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट | MP Board class 10th, 12th Result 2019 | Patrika News
रिजल्‍ट्स

MP Board Result 2019 : जानिए कब जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

MP Board Result 2019

जयपुरApr 19, 2019 / 04:44 pm

Deovrat Singh

MP Board Result 2019

MP Board Result 2019

MP Board Result 2019 : मध्‍यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) जल्द ही MP board 10th,12th results 2019 जारी करेगा। नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। हालांकि अभी तक मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से परिणाम जारी होने को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि नतीजे मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाईस्कूल परीक्षाएं 01 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थीं। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 2 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई थीं। MP Board Result 2019 अगले महीने 13 से 15 मई तक जारी किए जा सकते हैं। इस बार mpbse 10th and 12th Result 2019 एक साथ ही जारी किए जाएंगे।
MP Board Class 10th Result 2019

राज्य की सबसे बड़ी इन परीक्षाओं में लगभग 18 लाख 66 हजार से अधिक विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। 10वीं परीक्षा में इस वर्ष 11,32,741 परीक्षार्थी तथा हायर सेकेंड्री परीक्षा में लगभग 7,32,319 विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। 10वीं परीक्षा के लिए 3,864 परीक्षा केन्द्र और 12वीं की परीक्षा के लिए 3,554 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
MP Board Result 2019 ऐसे करें चेक
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या इन mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in, mpresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज दिए गए एमपी बोर्ड रिजल्ट 2019 के लिंक पर क्लिक करके आगे जाएं। आगे की टैब में रोल नंबर संबंधित डिटेल मांगी जाएगी, मांगी गई डिटेल्स भरकर सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Home / Education News / Results / MP Board Result 2019 : जानिए कब जारी होंगे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो