scriptMPPSC 2016 का मुख्य परिणाम घोषित, सागर मिश्रा बने टॉपर | MPPSC 2016 result declared, seven women candidates in top 10 list | Patrika News
रिजल्‍ट्स

MPPSC 2016 का मुख्य परिणाम घोषित, सागर मिश्रा बने टॉपर

टापॅ 10 में 7 महिला उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है

Jul 12, 2017 / 04:46 pm

जमील खान

MPPSC Result

MPPSC Result

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC 2016) ने राज्य सेवा 2016 का मुख्य परिणाम घोषित कर दिया है। सागर जिले के रहने वाले सौरभ मिश्रा ने टॉप किया है। जबकि टापॅ 10 में 7 महिला उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। परीक्षा 12 अप्रेल से लेकर 21 अप्रेल 2016 तक आयोजित की गई थी। साक्षात्कार 29 मई से 24 जून के बीच आयोजित किया गा था।

कुल 254 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। परिणाम और मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सौरभ वर्तमान में इंदौर के देपालपुर उप-जेल में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। वह दूसरे प्रयास में सफल हुए हैं।

उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए हुआ है। सौरभ इससे पहले 2014 में भी पीएससी के लिए चयनित हुए थे। हालांकि, उस वक्त उनका चयन एआरटीओ के लिए हुआ था।

Home / Education News / Results / MPPSC 2016 का मुख्य परिणाम घोषित, सागर मिश्रा बने टॉपर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो