scriptRPSC Sr. Teacher Result 2019 जल्द, सभी विषयों की उत्तर कुंजी जारी : यहां देखें | RPSC 2nd Grade Teacher answer key release | Patrika News
रिजल्‍ट्स

RPSC Sr. Teacher Result 2019 जल्द, सभी विषयों की उत्तर कुंजी जारी : यहां देखें

RPSC 2nd Grade Teacher Aanswer key 2019

जयपुरApr 09, 2019 / 01:26 pm

Deovrat Singh

RPSC 2nd Grade Teacher Aanswer key 2019

RPSC 2nd Grade Teacher Aanswer key 2019

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key Exam 2019 जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी,वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। संस्कृत शिक्षा में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 17 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित की गई थी। ग्रुप -A के लिए 17 फरवरी को पहली पारी में सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र और दोपहर ढाई बजे से पांच बजे तक सामाजिक विज्ञान का पेपर लिया गया था। 18 फरवरी को सुबह साढ़े नौ बजे से बारह बजे तक विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र और द्वितीय पारी में ढाई बजे से पांच बजे तक गणित विषय का प्रश्न पत्र लिया गया था। ग्रुप -B के लिए 19 फरवरी को पहली पारी में सामान्य ज्ञान की परीक्षा और द्वितीय पारी में ढाई बजे से पांच बजे तक संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। 20 फरवरी को पहली पारी में हिंदी विषय की परीक्षा और द्वितीय पारी में ढाई बजे से पांच बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। ग्रुप-A के विषयों हेतु सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र 17 फरवरी को व ग्रुप – B के विषयों हेतु सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र 19 फरवरी आयोजित हुई।

RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key Download करने के लिए यहां क्लिक करें

How To Download RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key ( sanskrit education) Exam 2019
संस्कृत शिक्षा अध्यापक के लिए भर्ती परीक्षा 17 फरवरी से आयोजित की गई थी। परीक्षा पूरी होने के बाद आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं। उत्तर कुंजी पीडीऍफ़ फॉर्मेट में दी गई है। संस्कृत शिक्षा में सभी विषय के अध्यापकों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। जिन अभ्यर्थियों को गलत प्रश्नों पर आपत्ति है वे उत्तर कुंजी के लिए आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2019 तक आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

Home / Education News / Results / RPSC Sr. Teacher Result 2019 जल्द, सभी विषयों की उत्तर कुंजी जारी : यहां देखें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो