scriptआगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, जानिए किस तरह की दी है चेतावनी | aaganbadi worker protest against mp govt in rewa | Patrika News
रीवा

आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, जानिए किस तरह की दी है चेतावनी

– शहर में रैली निकालकर पहुंची कलेक्ट्रेट, मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपा

रीवाJul 22, 2019 / 08:58 pm

Mrigendra Singh

rewa

aaganbadi worker protest against mp govt in rewa


रीवा। आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन द्वारा शहर में रैली निकालकर मानदेय कटौती किए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। शहर के सिरमौर चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर अपनी मांगों के लिए नारेबाजी की। इस दौरान यूनियन की महासचिव रामवती सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने मानदेय में कटौती की है, उक्त आदेश को निरस्त करते हुए 11 हजार 500 रुपए की दर से आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय देने की मांग की गई है।
कहा गया है कि यदि सरकार मांगों की अनदेखी करेगी तो आगे और भी आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इस रैली में किशोरी वर्मा, विद्याशंकर मुफलिस, अमित सोहगौरा, शशिकला पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, फूलवसी नामदेव, मालती रावत, कमला तिवारी, सरोज मिश्रा, उत्तरा मिश्रा, कुसुम तिवारी, पूजा द्विवेदी, माया सोनी, रजिया खान, एम राधा, प्रभा सोनी, ममता मिश्रा, ममता सिंह, सूर्यकली मिश्रा, संध्या पाण्डेय, शकुंतला तिवारी, उत्तरा मिश्रा, कुसुम तिवारी, पूजा द्विवेदी, माया सोनी, रजिया खान, एम राधा, प्रभा सोनी, ममता मिश्रा, ममता सिंह, सूर्यकली मिश्रा, संध्या पाण्डेय, सहित अन्य मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो