scriptहादसा का शिकार हुए नव दंपत्ति, ट्रक के कुचलने से महिला की मौत, पति गंभीर | Accident of couple, woman dies after truck crushing | Patrika News
रीवा

हादसा का शिकार हुए नव दंपत्ति, ट्रक के कुचलने से महिला की मौत, पति गंभीर

मनगवां थाने के गोंदरी के समीप हुआ हादसा, पति गंभीर, हाल ही में हुई थी शादी

रीवाOct 21, 2019 / 09:32 pm

Balmukund Dwivedi

road accident in jaunpur

जौनपुर में सड़क हादसा

रीवा. बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार हो गए। चलती बाइक में महिला की साड़ी फंसने से दोनों सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में महिला आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर पति को पुलिस ने गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना मनगवां थाने के गोंदरी गांव की बताई जा रही है।
दंपति आधार कार्ड सुधरवाने के लिए बाइक से रीवा आ रहे थे
सोमवार की सुबह थाना गढ़ क्षेत्र के डगरदुआ निवासी दिवाकर सिंह पत्नी सुरभि के साथ बाइक पर रीवा आ रहे थे। बाइक जैसे ही गोंदरी गांव के समीप पहुंचीं थी कि अचानक महिला की साड़ी बाइक के पिछले पहिया में फंस गई। चलती बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दोनों सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे आ रहा ट्रक महिला को कुचल दिया। ट्रक कुचलते हुए अगे निकल गया। जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। खून से लथपथ हालत में डायल 100 गाड़ी युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर आई जहां पति दिवाकर की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। दंपति आधार कार्ड सुधरवाने के लिए बाइक से रीवा आ रहे थे और इस हादसे का शिकार हो गए। दंपति की हाल ही में शादी हुई थी। मई महीने में उनकी शादी हुई थी और महिला अपने ससुराल आई हुई थी।

Home / Rewa / हादसा का शिकार हुए नव दंपत्ति, ट्रक के कुचलने से महिला की मौत, पति गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो