देररात गाड़ी जैसे ही ब्यौहारी थाना क्षेत्र में पहुंची तभी चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। कई पलटा खाने के बाद कार किनारे जाकर रुकी। इस दौरान उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि अन्य लोगों को आंशिक चोटें आई थी।
पुलिस घटना स्थल पर पहुंची
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां से तीन लोगों को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती युवक की मंगलवार की रात मौत हो गई। वहीं दो घायलों रामनरेश द्विवेदी और नरेन्द्र द्विवेदी निवासी चमरा रोड का अभी भी इलाज चल रहा है।