scriptBIG BREAKING…कर्जमाफी कार्यक्रम में लगे बैंककर्मियों की ड्यूटी निरस्त, लेन-देन नहीं होगा प्रभावित | Bank employees' duty in debt waiver will be canceled karjmafi news | Patrika News
रीवा

BIG BREAKING…कर्जमाफी कार्यक्रम में लगे बैंककर्मियों की ड्यूटी निरस्त, लेन-देन नहीं होगा प्रभावित

15 जनवरी से जिले भर में कर्जमाफी योजना के किसानों की सूची जारी कराने और उनके आवेदन भरवाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है।

रीवाJan 15, 2019 / 07:51 pm

Manoj singh Chouhan

rewa

rewa

रीवा. प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कर्जमाफी योजना में जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी निरस्त कर दी गई है। अब बैंक के ब्रांचों का कामकाज पहले की तरह ही संचालित किया जाएगा। 15 जनवरी से जिले भर में कर्जमाफी योजना के किसानों की सूची जारी कराने और उनके आवेदन भरवाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। जिसमें कई विभागें के अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसी में कलेक्टर के निर्देश पर बैंक के सभी ब्रांचों के मैनेजरों को छोड़कर कैशियर सहित अन्य स्टाफ की भी पंचायतों में ड्यूटी लगाई गई थी।
इससे बैंक में रुपयों का लेनदेन प्रभावित होता और 15 जनवरी से लेकर २२ फरवरी तक के लिए कामकाज ठप रहता। बैंक के ग्राहकों के लिए उत्पन्न होने जा रही समस्या की खबर पत्रिका ने प्रमुखता से प्रकाशित की, जिसके बाद कलेक्टर ने मामले की गंभीरता लेते हुए बैंक के अधिकारियों की बैठक बुलाई और कर्मचारियों की इस ड्यूटी के चलते किसानों एवं आम उपभोक्ताओं को होने वाली समस्या की जानकारी ली। जिस पर बताया गया कि ब्रांचों का काम ठप हो जाएगा और लोगों का आक्रोश भी बढ़ेगा। इस पर कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सहकारी बैंक के सभी कर्मचारियों की ड्यूटी निरस्त की जाए।
अब 15 जनवरी से ब्रांचों का कामकाज बंद नहीं होगा बल्कि पहले की तरह ही संचालित किया जाएगा। बताया गया हैकि सहकारी बैंक ने सभी ब्रांचों में दो यूजर आइडी दे रखी है। जिसमें एक का संचालन कैशियर तो दूसरे का ब्रांच मैनेजर करता है। राशि आहरित करने की स्थिति में दोनों आइडी से स्वीकृति जरूरी होती है।
कैशियर की ड्यूटी लगाए जाने के चलते बैंक मैनेजर अकेले कोईकार्रवाई नहीं कर सकते थे। इसी के चलते समस्या उत्पन्न होने की आशंका जाहिर की गई थी। इनदिनों धान खरीदी की राशि बैंक में किसानों के खाते पर आ रही है। ऐसे में बैंक पहुंचने वाले किसानों को रुपए नहीं मिलते तो आए दिन विवाद होता। महीने भर से अधिक समय तक बैंक कामकाज बंद होने से अन्य कई परेशानियां उत्पन्न हो सकती थी।
खरीदी केन्द्रों के कर्मचारियों को भी वापस किया
कलेक्टर ओपी श्रीवास्तव ने खरीदी केन्द्रों में तैनात बैंक के सुपरवाइजर एवं अन्य की ड्यूटी भी निरस्त करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी और किसानों को समय पर रुपए दिया जाए, यह कार्यप्राथमिकता में है। कर्जमाफी के कार्यों के क्रियान्वयन के लिए दूसरे विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी पहले ही लगाई गई है।

Home / Rewa / BIG BREAKING…कर्जमाफी कार्यक्रम में लगे बैंककर्मियों की ड्यूटी निरस्त, लेन-देन नहीं होगा प्रभावित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो