scriptघर में सो रहे भाजपा नेता के प्रोफेसर बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल पुलिस छावनी मेंं तब्दील, दो हिरासत में | BJP leader's son to shot | Patrika News
रीवा

घर में सो रहे भाजपा नेता के प्रोफेसर बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल पुलिस छावनी मेंं तब्दील, दो हिरासत में

सिटी कोतवाली थाना अन्तर्गत गुढ़ चौराहे में हुई घटना, आरोपी फरार, संजय गांधी अस्पताल में चल रहा इलाज

रीवाAug 23, 2018 / 12:21 pm

Mahesh Singh

BJP leader's son to shot

BJP leader’s son to shot

रीवा. शहर की कानून और व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने बुधवार की तड़के भाजपा नेता के पुत्र व प्रोफेसर को घर के अंदर गोली मार दी। यह हमला सोते समय हुआ और वारदात के तत्काल बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उक्त सनसनीखेज वारदात सिटी कोतवाली थाने के गुढ़ चौराहा के समीप हुई।
भाजपा नेता श्रीकृष्ण मैत्रेय के पुत्र प्रो. पंकज मैत्रेय मंगलवार की रात घर में सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे घर में लगे चैनलगेट से हांथ डालकर सोते समय बदमाशों ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली उनके पीठ में बांये तरफ से शरीर में घुस गई। तड़के गोली चलने की आवाज सुनकर पूरे मोहल्ले में सनाका खिंच गया। परिजनों की नींद खुली तो युवक खून से लथपथ हालत में बिस्तर में पड़ा हुआ था। तत्काल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया।
BJP leader's son to shot
patrika IMAGE CREDIT: patrika
कारतूस का खाली खोखा बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कारतूस का खाली खोखा बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पिस्टल से फायर किया था। अस्पताल में मौजूद परिजनों से भी पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फिलहाल वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। घटना को पूरी प्लानिंग करके अंजाम दिया गया है। घायल युवक देवतालाब महाविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर पदस्थ थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
सीसी टीवी फुटेज में दिखी स्कूटी
इस घटना के बाद पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी सवार दो युवक नजर आये है जो लगभग घटना के थोड़ा पहले ही उस गली में गये थे। आशंका जताई जा रही है कि स्कूटी सवारों ने ही वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि हमला करने वाले बदमाशों को किसी ने भी नहीं देखा है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
BJP leader's son to shot
patrika IMAGE CREDIT: patrika
खतरे में शहर की कानून व्यवस्था
शहर की कानून और व्यवस्था पर खतरे के बादल मंडरा रहे है और पुलिस की भूमिका पूरी तरह से शून्य है। बेखौफ अपराधी शहर में चोरी, लूट, डकैती के साथ जानलेवा हमला करके फरार हो जाते है और पुलिस उनका सुराग भी नहीं ढूंढ पाती है। शहर में पूरी तरह से अपराधियों का राज चलता है। आये दिन हो रही घटनाएं पुलिसिया खौफ का खुलासा कर रही है।
उद्योग मंत्री पहुंचे, परिजनों से की मुलाकात
भाजपा नेता के पुत्र हुए हमले की सूचना मिलते ही प्रदेश के उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ला भी सुबह संजय गांधी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों से भी युवक की हालत के संबंध में जानकारी ली।
————————————
युवक घर में सो रहा था तभी उस पर हमला हुआ है। घटनास्थल पर कारतूस का खाली खोखा बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसी टीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है।
राजकुमार मिश्रा, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

Home / Rewa / घर में सो रहे भाजपा नेता के प्रोफेसर बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल पुलिस छावनी मेंं तब्दील, दो हिरासत में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो