रीवा

BJP MLA किसानों की धान तौल को लेकर अपने को कमरे में बंद होकर लगाए ताला, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

प्रदेश सरकार द्वारा धान नहीं खरीदे जाने से खफा भाजपा विधायक प्रदीप पटेल धान खरीदी केन्द्र मिसिरगवां में रविवार को भी धरना जारी रहा। तीसरे दिन धरने पर बैठे हुए हैं

रीवाFeb 16, 2020 / 02:16 pm

Rajesh Patel

BJP MLAs lock themselves in the room with the farmers’ paddy weights

रीवा. प्रदेश सरकार द्वारा धान नहीं खरीदे जाने से खफा भाजपा विधायक प्रदीप पटेल धान खरीदी केन्द्र मिसिरगवां में रविवार को भी धरना जारी रहा। तीसरे दिन धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने खुद को केन्द्र के एक कमरे के अंदर बंद कर लिया है और कहा कि जब तक मिसिरगवां केन्द्र पर धान की खरीदी नहीं शुरू की जाती वे बाहर नहीं निकलेंगे। मऊगंज एसडीएम माला त्रिपाठी ने बात की थी, लेकिन कोई बात नहीं बनी। वहीं शनिवार को रीवा सांसद जर्नादन मिश्रा और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी भी उनके के समर्थन में केन्द्र पर पहुंचे और प्रभावित किसानों से चर्चा की।
केन्द्र पर 257 किसानों की धान रखी हुई
जिले में हड़ताल, वर्षा और बारदाना की कमी से धान की खरीदी पूरी तरह से नहीं हो पाई है। मिसिरगवां धान खरीदी केन्द्र पर 257 किसान टोकन लिए धान की तौल कराने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा तौल बंद कर दी गई है। जिससे इस केन्द्र पर अभी भी 15 हजार क्विंटल धान खुले आसमान के नीचे रखी है। दो दिन के लिए पोर्टल खोला गया। इसके बाद भी सैकड़ों किसानों की धान नहीं खरीदी गई। धान तौल कराने की मांग को लेकर विधायक प्रदीप पटेल शुक्रवार से केन्द्र पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचे अधिकारियों से साफ कर दिया है कि जब तक धान की तौल शुरू नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। देररात तक विधायक का धरना जारी रहा।
किसानों के साथ अन्याय कर रही सरकार: सांसद
शनिवार को सांसद जर्नादन मिश्रा भी धान खरीदी केन्द्र मिसिरगवां पहुंचे और विधायक के धरने का समर्थन किया। सांसद ने इस दौरान कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। न तो सभी किसानों की धान खरीदी गई और न ही किसानों के खाते में अभी तक पैसा ही भेजा गया है। विधायक जागरुकता का परिचय दे रहे हैं और किसानों के साथ हैं। सांसद ने किसानों से कहा कि सभी धैर्य रखें सरकार को झुकना होगा।
सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी
प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर मऊगंज विधायक द्वारा किसानों केे हित में किए जा रहे धरने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि खरीदी केन्द्र मिसिरगवां में धान खरीदी न होने से किसान परेशान हैं। किसानों के साथ अत्याचार हो रहा है। प्रदेश सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि हमारे साथी विधायक प्रदीप पटेल किसानों के साथ खड़े हैं, सरकार को जागना होगा। हम मिलकर लड़ेंगे, जब तक न्याय नहीं मिल जाता लड़ाई जारी रहेगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.